ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : " विद्या ही हमारी पूंजी,' मतदान के बीच नीरज कुमार ने अनंत को ललकारा; बोले - ‘न किसी को डराता हूं और न ही घबराता हूं..✦Bihar MLC Election 2026: सुबह 10 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? सारण ने मारी बाजी, पटना-दरभंगा का हाल जानिए✦दबंगों ने पहले ढाबा संचालक को जमकर पीटा, फिर पीठ में मारी तीन गोलियां; गंभीर हालत में पटना रेफर✦Bihar MLC Election: मतदान के बीच JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, 10 मिनट की मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar MLC Election 2026 : " विद्या ही हमारी पूंजी,' मतदान के बीच नीरज कुमार ने अनंत को ललकारा; बोले - ‘न किसी को डराता हूं और न ही घबराता हूं..✦Bihar MLC Election 2026: सुबह 10 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? सारण ने मारी बाजी, पटना-दरभंगा का हाल जानिए✦दबंगों ने पहले ढाबा संचालक को जमकर पीटा, फिर पीठ में मारी तीन गोलियां; गंभीर हालत में पटना रेफर✦Bihar MLC Election: मतदान के बीच JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, 10 मिनट की मुलाकात से बढ़ी सियासी हलचल✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट

Patna News: BPSC (PT) परीक्षा का पेपर लीक होने से आयोग ने किया इनकार, कहा..शरारती तत्वों की हरकत..ऐसी अफवाह पर ध्यान ना दें अभ्यर्थी

PATNA: आज 13 दिसंबर को 70वीं BPSC (प्रारंभिक परीक्षा) बिहार के कई केंद्रों पर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित हुई। लेकिन पटना के कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा भवन में पेपर लीक का आरोप लगाक

Patna News: BPSC (PT) परीक्षा का पेपर लीक होने से आयोग ने किया इनकार, कहा..शरारती तत्वों की हरकत..ऐसी अफवाह पर ध्यान ना दें अभ्यर्थी
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: आज 13 दिसंबर को 70वीं BPSC (प्रारंभिक परीक्षा) बिहार के कई केंद्रों पर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित हुई। लेकिन पटना के कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा भवन में पेपर लीक का आरोप लगाकर अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा मचाया। अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र वायरल होने का आरोप लगाया। हालांकि बीपीएससी ने पेपर लीक होने की बात से इनकार किया है। 


बिहार लोक सेवा आयोग का कहना है कि यह शरारती तत्वों की हरकत है। ऐसे शरारती तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। आयोग ने अभ्यर्थियों से ऐसे अफवाह पर ध्यान नहीं देने की बात कही है। दोपहर एक बजे के बाद बीपीएससी पीटी परीक्षा का पेपर लीक वायरल होने की खबर मिलते ही जिला प्रशासन की टीम कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा सभागार में पहुंची जहां अभ्यर्थी हंगामा मचा रहे थे और विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। परीक्षा के दौरान ही अभ्यर्थी क्वेश्चन पेपर ओर ओएमआर (OMR) शीट लेकर बाहर आ गए और हंगामा करने लगे। जिला प्रशासन की टीम हंगामा कर रहे अभ्यर्थियों को शांत कराने में लग गये। 


दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से आज पूरे बिहार में 918 एग्जाम सेंटर पर परीक्षा आयोजित करवाई जा रही थी। इसी कड़ी में राजधानी पटना के सबसे बड़े एग्जाम सेंटर बापू एग्जाम सेंटर से हंगामा की खबर सामने आई है।  प्रश्न पत्र वायरल का आरोप लगाकर परीक्षार्थी हंगामा कर रहे हैं।यह हंगामा बीपीएससी 70 वीं पीटी की परीक्षा के दौरान हुआ है।


परीक्षा के दौरान ही अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र वायरल होने का आरोप लगाया।हंगामे की खबर सुन जिला प्रशासन और बीपीएससी के अधिकारी परीक्षा केंद्र पहुंचे। दोपहर 1 बजे के बाद प्रश्न पत्र वायरल होने की खबर है। बीपीएससी के लिए परीक्षा बड़ी चुनौती बनी हुई है।आयोग का दावा है कि किसी शरारती तत्व ने यह हरकत की है और आयोग सख्ती से वैसे शरारती तत्वों से निपटेगा।


बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आज 70वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा ली जा रही है। पटना के बापू परीक्षा परिसर में कैंडिडेट्स एग्जाम बीच में छोड़कर सेंटर से बाहर निकल गए हैं। सभी हंगामा कर रहे हैं। कैंडिडेट्स ने पेपर लीक का आरोप लगाया है। कैंडिडेट्स का कहना है कि 12 बजे से एग्जाम शुरू था, लेकिन उन्हें क्वेश्चन पेपर समय पर नहीं मिला। करीब 1 घंटे देरी से प्रश्न-पत्र मिला। जबकि कुछ फ्लोर पर क्वेश्चन पेपर बंट चुके थे। 


वहीं, कुछ अभ्यर्थियों ने ये भी आरोप लगाया कि जिन्हें पेपर मिला था, उनमें से कुछ फटे हुए थे। मालूम हो कि 36 जिलों के 912 परीक्षा सेंटर्स पर 4 लाख 83 हजार कैंडिडेट्स ने आज ये एग्जाम दिया है। PT परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12 से 2 बजे ली गई। इसके लिए पटना जिले में 60 से ज्यादा केंद्र बनाए गए थे।पहली बार आयोग की ओर से 2035 पदों के लिए परीक्षा ली गई है। यह अब तक की सबसे बड़ी वैकेंसी है। इनमें सब डिवीजन ऑफिसर (SDO), सीनियर डिप्टी ऑफिसर, DSP और अन्य पद शामिल हैं।