ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦ Bihar MLC Election 2026: मोकामा में वोटरों ने खोला पत्ता या बचाकर रखा राज? अनंत-नीरज की लड़ाई में किसके साथ ग्रेजुएट वोट✦Bihar Sand Mining : बिहार में बालू उठाने वालों सावधान! इन नियमों की अनदेखी की तो देना पड़ेगा ₹10 लाख तक का जुर्माना✦Bihar Crime : पटना में देर रात तड़तड़ाई गोलियां! आपसी विवाद में युवक के पेट में मारी गोली, एक आरोपी दबोचा गया✦Bihar MLC Election 2026 : बिहार MLC चुनाव में वोटिंग शुरू, 8 सीटों पर 150 उम्मीदवार आमने-सामने; 5.32 लाख मतदाता करेंगे फैसला✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?

PATNA NEWS: BPSC कार्यालय के पास अभ्यर्थियों ने किया हंगामा, शांत कराने में जुटे पुलिस पदाधिकारी

PATNA: 70वीं बीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पटना के कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा केंद्र पर आज परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा

PATNA NEWS: BPSC कार्यालय के पास अभ्यर्थियों ने किया हंगामा, शांत कराने में जुटे पुलिस पदाधिकारी
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: 70वीं बीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पटना के कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा केंद्र पर आज परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा मचाया और प्रश्न पत्र लीक होने का आरोप लगाया। हालांकि आयोग ने प्रश्न पत्र लीक होने के आरोपों का खंड किया। इसे शरारती तत्वों की करतूत बता अभ्यर्थियों को अफवाह पर ध्यान नहीं देने की बात कही। 


कुछ देर बाद बीपीएससी के चैयरमैन इस संबंध में मीडिया को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी है। कुछ देर बाद इस संबंध में बीपीएससी के चेयरमैन अपनी बातें रखेंगे। लेकिन इससे पूर्व बीपीएससी कार्यालय के समक्ष अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अभ्यर्थी यहां भी हंगामा प्रदर्शन करने लगे और परीक्षा रद्द करने की मांग करने लगे। हंगामा कर रहे अभ्यर्थियों को शांत कराने में पुलिस पदाधिकारी लगे हुए हैं। 


आयोग के चेयरमैन ने इससे पहले कहा कि हम लोग इसका रिपोर्ट ले रहे हैं की बच्चे इस बात को लेकर अभ्यर्थियों ने हंगामा किया। जल्द ही इसका जवाब आयोग के तरफ से दिया जाएगा। आपलोग थोड़ा इंतजार कीजिए अफसर लोग को आ जाने दीजिए एग्जाम खत्म हो गई है। उसके बाद वह लोग आयोग आ रहे हैं। इसके बाद हम रिपोर्ट आपलोग को दे देंगे। 


वहीं, पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर ने हंगामा कर रहे हैं एक छात्र को जोरदार तमाचा जड़ दिया। इसे लेकर भी अभ्यर्थियों के बीच आक्रोश देखा जा रहा है। यह वाक्या तब हुआ जब अभ्यर्थी यह कह रहा था कि बिहार लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित 70वीं पीटी परीक्षा में बड़े पैमाने पर खामियां देखने को मिली। कई छात्रों को समय पर सवाल नहीं दिया गया। इसी बात को लेकर हंगामा अभ्यर्थी कर रहे थे तभी पटना के जिलाधिकारी ने एक छात्र को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी छात्र को अपने साथ लेकर वहां से चले गये।  


अभ्यर्थियों के हंगामे के बाद आयोग ने आनन-फानन में अधिकारियों की बैठक बुलाई। इस बैठक में यह पता किया जा रहा है कि अभ्यर्थियों के आरोप में कितनी सच्चाई है। जांच के बाद आयोग की तरफ से रिपोर्ट जारी किया जाएगा। शुक्रवार की शाम 5 बजे सभी चीजों की आधिकारिक जानकारी दी जाएगी। जिसके बाद मामले का सच सामने आएगा।


पहली बार 2035 पदों के लिए परीक्षा

मालूम हो कि 36 जिलों के 912 परीक्षा सेंटर्स पर 4 लाख 83 हजार कैंडिडेट्स ने आज ये एग्जाम दिया है। PT परीक्षा एक ही पाली में दोपहर 12 से 2 बजे ली गई। इसके लिए पटना जिले में 60 से ज्यादा केंद्र बनाए गए थे।पहली बार आयोग की ओर से 2035 पदों के लिए परीक्षा ली गई है। यह अब तक की सबसे बड़ी वैकेंसी है। इनमें सब डिवीजन ऑफिसर (SDO), सीनियर डिप्टी ऑफिसर, DSP और अन्य पद शामिल हैं।


नॉर्मलाइजेशन को लेकर हुआ था हंगामा 

गौरतलब हो कि BPSC 70वीं परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया को लेकर फैल रही अफवाहों को लेकर आयोग ने स्पष्ट किया था कि ऐसी कोई प्रक्रिया कभी निर्धारित नहीं की गई थी। सोशल मीडिया पर इस बारे में भ्रम फैलने के बाद आयोग ने एक नोटिस जारी किया, जिसमें बताया गया कि नॉर्मलाइजेशन का कोई प्रस्ताव नहीं था। BPSC के इस क्लैरिफिकेशन से एक दिन पहले ही प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ, जिसमें कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें छात्रों को खान सर और रहमान सर का भी समर्थन मिला था। 

टैग्स