ब्रेकिंग
Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात✦Bihar News : MLA और MLC में क्या अंतर होता है? जानिए चुनाव का तरीका, वेतन और कानूनी अधिकार✦Bihar News : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान आज, 993 बूथों पर शाम 4 बजे तक पड़ेंगे वोट; चुनावी मुकाबले पर सबकी नजर✦Bihar News: वोटिंग से ठीक पहले RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों से आए जवान; जानिए फिर क्या हुआ✦Bihar MLC Election: वोट डालने निकले नीरज कुमार ने दिखाया Victory Sign, क्या पहले ही बता दी अपनी जीत?✦Bihar News : बिहार MLC चुनाव में पटना की अभेद्य सुरक्षा! 42 उड़न दस्ते और 17 मजिस्ट्रेट तैनात✦Bihar News : MLA और MLC में क्या अंतर होता है? जानिए चुनाव का तरीका, वेतन और कानूनी अधिकार✦Bihar News : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान आज, 993 बूथों पर शाम 4 बजे तक पड़ेंगे वोट; चुनावी मुकाबले पर सबकी नजर✦Bihar News: वोटिंग से ठीक पहले RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों से आए जवान; जानिए फिर क्या हुआ

घाट पर बैग और मोबाइल रखा.. फिर उफनती गंगा में लगा दी छलांग, नदी में युवती के लापता होने से हड़कंप

Patna News: पटना के नासरीगंज घाट पर 22 वर्षीय युवती पुष्पा कुमारी के गंगा नदी में लापता होने से हड़कंप मच गया। पुलिस और गोताखोरों ने तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा और बढ़े जलस्तर के कारण अभियान रोकना पड़ा।

Patna News
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Patna News: पटना के दीघा थाना क्षेत्र स्थित नासरीगंज घाट पर शनिवार देर शाम एक युवती के गंगा नदी में लापता होने की सूचना से हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और नदी में तलाश शुरू की गई. हालांकि, अंधेरा होने और गंगा का जलस्तर बढ़ा होने के कारण शनिवार रात तलाशी अभियान में परेशानी आई.



पुलिस के अनुसार, युवती की पहचान शाहपुर निवासी 22 वर्षीय पुष्पा कुमारी के रूप में हुई है. उसकी शादी नालंदा में हुई थी. शनिवार शाम करीब सात बजे वह नासरीगंज घाट पहुंची थी. वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, युवती ने घाट पर अपना बैग और मोबाइल रखा और कुछ देर बाद नदी की ओर चली गई. कुछ ही देर में लोगों को उसके नदी में लापता होने की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.



सूचना मिलते ही दीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में युवती की तलाश शुरू की गई, लेकिन अंधेरा और गंगा के बढ़े हुए जलस्तर के कारण बचाव अभियान को रोकना पड़ा. घाट से युवती का बैग और मोबाइल बरामद किया गया है.



दीघा थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवती की तलाश की जा रही है. रविवार को एसडीआरएफ की टीमों की मदद से नदी में सघन खोजबीन अभियान चलाया जाएगा. घाट पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि शाम के समय युवती घाट पर आई थी. उसने अपना सामान किनारे रखा था. उस समय वहां मौजूद लोगों को किसी तरह की असामान्य स्थिति का अंदाजा नहीं हुआ. बाद में युवती के नदी में लापता होने की जानकारी सामने आई.



पुलिस अब युवती के गंगा घाट तक पहुंचने और उसके लापता होने से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वह ससुराल से मायके गई थी या सीधे नासरीगंज घाट पहुंची थी. युवती के परिवार और ससुराल पक्ष से भी जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम का पूरा ध्यान युवती की तलाश पर है. नदी में खोजबीन के साथ पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता