ब्रेकिंग
Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर✦Bihar News: सवालों के घेरे में विधान परिषद! बहाली 64 की हुई और रि-एक्जाम का आदेश सिर्फ सात के लिए...आखिर मंशा क्या है ? पटना हाईकोर्ट में शुरू हुई सुनवाई✦Bihar Police : भोजपुर में वायरल VIDEO का बड़ा असर! मारपीट मामले में अपर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर ... ✦Bihar School News : बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं आपके बच्चे? 31 दिसंबर तक करा लें ये 2 जरूरी काम, शिक्षा विभाग ने जारी किया बड़ा आदेश✦UGC के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट में हुई अहम सुनवाई, अदालत में केंद्र सरकार ने क्या कहा?✦मनीष कश्यप की जिंदगी में आईं अनुष्का, ABVP से लड़ चुकी हैं पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव, शेयर की रोमांटिक तस्वीर✦Bihar News: सवालों के घेरे में विधान परिषद! बहाली 64 की हुई और रि-एक्जाम का आदेश सिर्फ सात के लिए...आखिर मंशा क्या है ? पटना हाईकोर्ट में शुरू हुई सुनवाई

Patna Metro: पटना मेट्रों को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन से शुरू हो सकता है ट्रायल रन

Patna Metro: पटना मेट्रो का ट्रायल रन 20 अगस्त के बाद शुरू हो सकता है। मलाही पकड़ी से न्यू आईएसबीटी तक प्रायोरिटी कॉरिडोर पर पहला ट्रायल होगा। ट्रायल सफल रहने पर सितंबर के अंत तक मेट्रो सेवा शुरू करने का लक्ष्य है।

Patna Metro News
प्रतिकात्मक
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Metro: पटना मेट्रो का लंबे समय से चल रहा इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड से जुड़ी ताज़ा जानकारी के अनुसार, 20 अगस्त के बाद मेट्रो का ट्रायल रन शुरू होने की संभावना है।


पहले यह ट्रायल 15 अगस्त से शुरू होने वाला था, लेकिन कुछ आवश्यक कार्य पूरे न होने के कारण इसमें देरी हुई। अब अधिकारियों का कहना है कि डिपो से जुड़े अधिकतर कार्य पूरे कर लिए गए हैं, और मेट्रो को पटरी पर लाने की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।


PMRCL ने सितंबर 2025 के अंत तक पटना मेट्रो सेवा शुरू करने का लक्ष्य तय किया है। हालांकि, यह योजना ट्रायल रन की सफलता पर निर्भर करेगी। ट्रायल के दौरान सिग्नलिंग सिस्टम, स्पीड, ट्रैक की सुरक्षा और अन्य तकनीकी पहलुओं की गहन जांच की जाएगी।


पहला ट्रायल रन मलाही पकड़ी से न्यू आईएसबीटी के बीच स्थित प्रायोरिटी कॉरिडोर पर होगा। इस कॉरिडोर में कुल पांच स्टेशन न्यू आईएसबीटी, मलाही पकड़ी, खेमनीचक, भूतनाथ रोड और बाईपास होंगे। पटना के कई हिस्सों में जाम एक बड़ी समस्या बन चुकी है। मेट्रो सेवा शुरू होने से लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी, यात्रा में समय की बचत होगी और वायु प्रदूषण में भी कमी आएगी। लोगों को अब बस ट्रायल रन की सफलता का इंतजार है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता