ब्रेकिंग
Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत✦Bihar News: मोकामा में नया रेल पुल तैयार, 5 अक्टूबर से दौड़ेंगी ट्रेनें; उत्तर-दक्षिण बिहार के यात्रियों को बड़ी राहत✦Anant Vs Niraj: ललन सिंह ने पार्टी में छिड़े घमासान से पल्ला झाड़ा, कहा - मैं किसी की पैरवी नहीं करता✦Bihar News: पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे! 7 जिलों से गुजरेगा एक्सप्रेसवे, 60 KM घट जाएगी दूरी✦बिहार में शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया फिर अटकी, इस महीने ट्रांसफर पोर्टल नहीं खुलेगा✦Bihar News: पटना-पूर्णिया स्पेशल ट्रेन 16 नवंबर तक चलेगी, दुर्गा पूजा-दिवाली-छठ में यात्रियों को बड़ी राहत

पटना में कोरोना से एक और मौत, NMCH में मरीज ने तोड़ा दम

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. राजधानी में लगातार पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से निकल कर सामने आ रही है. प

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. राजधानी में लगातार पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से निकल कर सामने आ रही है. पटना में एक और कोरोना मरीज की मौत हो गई है. इसके साथ ही पटना में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 13 हो गया है.


एनएमसीएच प्रबंधन की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को पटना के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हुई है. इसके अलावा दरभंगा और मुज़फ्फरपुर के रहने वाले भी दो और मरीजों की जान गई है. एनएमसीएच के नोडल कोरोना पदाधिकारी डॉ. मुकुल कुमार सिंह ने बताया कि NMCH में सोमवार को 19 नए मरीजों को भर्ती कराया गया है, जिसमें पटना के 12 मरीज शामिल हैं. उन्होंने ये भी कहा कि 35 साल, 55 साल और 78 साल के तीन मरीजों की मौत हुई है.


पटना में लगातार संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं. पटना में पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा बढ़कर 1058 हो गया है, जिसमें से 13 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके साथ ही 572 ऐसे लोग शामिल हैं, जो स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं. पिछले 24 घंटे में पटना के 50 मरीज ठीक हुए हैं. फिलहाल डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है.


पिछले 24 घंटे में 8 की मौत
स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियमित अपडेट जारी की गई . विभाग की ओर से जारी इस नियमित अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य के अंदर 8 और लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही बिहार में अब तक 98 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है. अनलॉक-1 में कोरोना संकट के बीच पिछले महीने 40 लोगों की मौत हुई थी.


बिहार में अब तक 98 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 97 लोगों की मौत हुई है. सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 13 लोगों की मौत हुई है. दरभंगा में 7 और समस्तीपुर में 6 लोगों की मौत हुई है. भागलपुर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, पूर्वी चंपारण, रोहतास और सारण जिले में 5-5 मरीजों की मौत हुई है. इसके आलावा बेगूसराय में 4 लोगों ने दम तोड़ा है. भोजपुर, गया, खगड़िया, जहानाबाद, नवादा, सीतामढ़ी और वैशाली में 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही किशनगंज, मधुबनी, पश्चिमी चंपारण और सीवान में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अररिया,अरवल, औरंगाबाद, जमुई, कैमूर, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर और शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है.


सूबे में 8765 मरीज हुए स्वस्थ
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो नियमित अपडेट जारी किया गया है उसके मुताबिक राज्य में अबतक 8765 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में 277 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए. फिलहाल डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है.


पटना में कोरोना से एक और मौत, NMCH में मरीज ने तोड़ा दम

टैग्स