ब्रेकिंग
हार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ताहार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ता

पटना में कोरोना के 5 नए केस, SSP ऑफिस परिसर तक पहुंच गया संक्रमण

PATNA : पटना में कोरोना के 5 नए मरीज मिले हैं। इन मरीजों की रिपोर्ट सामने आने के बाद अब तक पटना जिले में संक्रमितों की तादाद 297 पहुंच गई है। खास बात यह है कि पटना के एसएसपी ऑफिस प

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पटना में कोरोना के 5 नए मरीज मिले हैं। इन मरीजों की रिपोर्ट सामने आने के बाद अब तक पटना जिले में संक्रमितों की तादाद 297 पहुंच गई है। खास बात यह है कि पटना के एसएसपी ऑफिस परिसर में भी संक्रमण पहुंच गया है। यहां डॉग स्क्वायड के हैंडलर को संक्रमित पाया गया है।।वह 8 जून को जहानाबाद से पटना आया था। 


पटना के फ्रेजर रोड इलाके में लगभग डेढ़ महीने बाद फिर से कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। बीएमपी एक का जवान संक्रमित पाया गया है जिसे देखते हुए फ्रेजर रोड स्थित रिजवान पैलेस को सील कर दिया गया है। इसके साथ ही पटना के कंकड़बाग क्षेत्र पीसी कॉलोनी के एफ सेक्टर को भी सील किया गया है। यहां भी कोरोना संक्रमण के नए मामले आए हैं। कंकड़बाग में 8 साल की एक बच्ची कोरोना पॉजिटिव पाई गई है जिसका इलाज पटना एम्स में चल रहा है। 


पटना के सिपारा इलाके में 46 साल के एक नए मरीजों की पुष्टि हुई है जबकि जक्कनपुर में 79 साल के बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी का पटना के एम्स में इलाज चल रहा है। इसके अलावा एसएसबी कैंपस में रहने वाले 38 साल के एक शख्स की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उसका पटना एम्स में इलाज चल रहा है। सइस शख्स की ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली से लौटने की है। फुलवारीशरीफ में 3 साल के एक बच्चे की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।




टैग्स