ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

पटना में आज हो सकती है मानसून की पहली बारिश, मौसम विभाग ने दिया अलर्ट

PATNA : जून महीने का तीसरा हफ्ता चालू है लेकिन अब तक राजधानी पटना के लोगों को मानसून की बारिश का इंतजार है। पटना में लगातार पारा 40 डिग्री से ऊपर जा रहा है। बिहार के कई इलाकों में

पटना में आज हो सकती है मानसून की पहली बारिश, मौसम विभाग ने दिया अलर्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : जून महीने का तीसरा हफ्ता चालू है लेकिन अब तक राजधानी पटना के लोगों को मानसून की बारिश का इंतजार है। पटना में लगातार पारा 40 डिग्री से ऊपर जा रहा है। बिहार के कई इलाकों में मानसून की बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है लेकिन अब तक पटना में बारिश नहीं हुई है। भीषण गर्मी के बीच पटना के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। पटना में आज मानसून की पहली बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आज इसे लेकर अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट में बताया गया है कि पटना के कुछ भागों के साथ-साथ गया और गोपालगंज जिलों में भी कई जगहों पर बारिश और मेघ गर्जन हो सकती है। इसके अलावे सारण, वैशाली, भोजपुर और अरवल जिले में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अब तक बिहार में मानसून के प्रवेश के बाद पटना में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया था, आज पहली दफे पटना को लेकर कोई अलर्ट जारी किया गया है।


आपको बता दें कि बिहार में मानसून 13 जून को ही प्रवेश कर चुका है। मानसून पूर्णिया के रास्ते बिहार में अंदर आया और इसके बाद कोसी और सीमांचल के इलाके में अच्छी खासी बारिश रिकॉर्ड की गई है। बारिश की वजह से पूर्णिया, अररिया, सहरसा, कटिहार जैसे इलाकों में तापमान नीचे गया है लेकिन पटना और मध्य बिहार में अब तक ज्यादा बारिश नहीं रिकॉर्ड की गई। ऐसे में अगर आज बारिश होती है तो पटना के लोगों के लिए यह मानसून की पहली बारिश होगी।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें