ब्रेकिंग
ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर✦आनंद महिंद्रा को भाया बिहार का अंदाज, CM सम्राट चौधरी के जवाब पर बोले- ‘सचमुच दिल छू लिया’, बिहार संग्रहालय की तारीफ में कही बड़ी बात✦Bihar News : बिहार में बस ही बनेगी स्कूल! 5 जिलों में जल्द शुरू होगी नई व्यवस्था, पढ़ाई के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं✦अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! दुलारचंद हत्याकांड में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, जेल लौटेंगे या बच जाएगी जमानत?✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI का सूपड़ा साफ, RJD को फायदा; जन सुराज ने भी खोला खाता✦ड्रोन शो, गतका और घुड़सवारी... 360वें प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में दिखेगा भव्य नजारा, प्रशासन ने कसी कमर✦आनंद महिंद्रा को भाया बिहार का अंदाज, CM सम्राट चौधरी के जवाब पर बोले- ‘सचमुच दिल छू लिया’, बिहार संग्रहालय की तारीफ में कही बड़ी बात✦Bihar News : बिहार में बस ही बनेगी स्कूल! 5 जिलों में जल्द शुरू होगी नई व्यवस्था, पढ़ाई के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं✦अनंत सिंह की बढ़ीं मुश्किलें! दुलारचंद हत्याकांड में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, जेल लौटेंगे या बच जाएगी जमानत?✦Bihar News: बिहार MLC चुनाव में कांग्रेस-CPI का सूपड़ा साफ, RJD को फायदा; जन सुराज ने भी खोला खाता

पटना में दिनदहाड़े 9 लाख की लूट, हथियार के बल पर बैंक लूटकर अपराधी फरार

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े पटना पुलिस को एक बड़ी चुनौती दी है. अपराधी एक बैंक से 9 लाख लूटकर फरार हो गए. पटना एसएसपी गरिमा माल

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े पटना पुलिस को एक बड़ी चुनौती दी है. अपराधी एक बैंक से 9 लाख लूटकर फरार हो गए. पटना एसएसपी गरिमा मालिक ने प्रेस वार्ता कर वारदात की पुष्टि की. एसएसपी ने बताया कि हथियारबंद अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. एसएसपी के मुताबिक बैंक में कोई भी गार्ड नहीं था.



हथियार के बल पर लूट
वारदात राजधानी पटना के कोतवाली थाना इलाके की है. जहां पटना जंक्शन के पास स्थित यूनाइटेड बैंक में दिनदहाड़े अपराधयों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. वीणा सिनेमा के पास भीड़-भाड़ वाले इलाके में बैंक के अंदर हथियार लेकर घुसे अपराधी 9 लाख रुपये लेकर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस टीम फौरन मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस अपराधियों को पकड़ने में फेल रही.


पुलिस की कार्यशैली पर सवाल
दिनदहाड़े इस बड़ी वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. सोना लूटकांड के बाद लूट की यह दूसरी बड़ी वारदात है. दिनदहाड़े हुई इस बड़ी वारदात के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं. पुलिस टीम बैंक कर्मियों से पूछताछ कर रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता