ब्रेकिंग
Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦Bihar News: गंडक का तटबंध टूटा तो सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियर सस्पेंड; एक चीफ इंजीनियर भी फंसे✦Bihar News : बाढ़ राहत बांटने पहुंचे थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों पर तानी पिस्टल, वीडियो वायरल; अब एसपी ने किया सस्पेंड✦लंबे समय बाद मामा साधु यादव से मिलने पहुंची रोहिणी आचार्य, मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल

पटना को मिलेगी तीन नई सौगात, अगले महीने चालू होगा गंगा एक्सप्रेसवे, मीठापुर का नया फ्लाईओवर और महात्मा गांधी सेतु का पूर्वी लेन

PATNA: राजधानी पटना में निर्माण कार्य लगातार जारी है। फिलहाल पटना में तीन नए प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है, जिसमें गंगा एक्सप्रेसवे, मीठापुर का नया फ्लाईओवर और महात्मा गांधी सेतु का पूर्वी लेन शामिल ह

पटना को मिलेगी तीन नई सौगात, अगले महीने चालू होगा गंगा एक्सप्रेसवे, मीठापुर का नया फ्लाईओवर और महात्मा गांधी सेतु का पूर्वी लेन
First Bihar
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में निर्माण कार्य लगातार जारी है। फिलहाल पटना में तीन नए प्रोजेक्ट पर काम हो रहा है, जिसमें गंगा एक्सप्रेसवे, मीठापुर का नया फ्लाईओवर और महात्मा गांधी सेतु का पूर्वी लेन शामिल है। तीनों प्रोजेक्ट जून तक चालू हो जाएगा। इससे पटना की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार आएगी। यानी वाहनों का परिचालन स्मूथ हो सकेगा। इसके अलावा गंगा एक्सप्रेसवे और महात्मा गांधी सेतु का पूर्वी लेन चालू होने से उत्तर बिहार में आना-जाना काफी आसान हो जाएगा।



आपको बता दें कि इन तीनों प्रोजेक्ट में मीठापुर फ्लाईओवर बन चुका है। इसके चालू होने के साथ ही करबिहिया से गर्दनीबाग, विधानसभा, सचिवालय आदि इलाकों में जाम की समस्या से निजात मिलेगी। आपको बता दें, फिलहाल पुनपुन लेन का निर्माण कार्य पूरा किया जा रहा है, जिससे यहां जाने वाले लोगों को भी जाम की समस्या से राहत मिलेगी। 



गौरतलब है कि महात्मा गांधी सेतु का पूर्वी लेन बनाया जा चुका है। इसकी लंबाई की बात करें तो यह 5.575 किमी है। जुलाई 2010 में पश्चिमी लेन के 44 नंबर पाया पर पहली बार गड़बड़ी पाई गयी। 2016 में पश्चिमी लेन में काम शुरू हुआ था। निर्माण कार्य शुरू हुए लगभग पांच साल हो गए। अब जून में गांधी सेतु का दोनों लेन एक साथ चालू होगा, जिससे लोगों को कई फायदे होंगे। खासकर यात्रियों को जाम की परेशानी से राहत जरूर मिलेगी।

टैग्स