ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

पटना के पार्षद पति निलेश मुखिया की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत, अपराधियों ने दिनदहाड़े मारी थी 7 गोलियां

PATNA : राजधानी पटना के पार्षद पति निलेश मुखिया उर्फ निलेश यादव पर 31 जुलाई को दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। इस फायरिंग में निलेश मुखिया को सात गोली लगी थी इसके बाद उन्

पटना के पार्षद पति निलेश मुखिया की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत, अपराधियों ने दिनदहाड़े मारी थी 7 गोलियां
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के पार्षद पति निलेश मुखिया उर्फ निलेश यादव पर 31 जुलाई को दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग की गई थी। इस फायरिंग में निलेश मुखिया को सात गोली लगी थी इसके बाद उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया था। ऐसे में अब जब ताजा जानकारी निकाल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक पार्षद पति निलेश मुखिया की मौत हो गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, पटना के पार्षद पति निलेश मुखिया उर्फ निलेश यादव की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई है। इसके बाद परिजनों में कोहराम की स्थिति बनी हुई है। नितेश यादव को बिहार की राजधानी पटना के दीघा इलाके में दिनदहाड़े सात गोलियां मारी गई थी। इसके बाद इनको नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था जहां उनकी स्थिति काफी नाजुक बनी हुई थी और प्राथमिक उपचार करें है दिल्ली भेज दिया गया था जहां वह पिछले लगभग एक महीने से इलाजरत थे, ऐसे ऐसे में अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक उनकी मौत हो गई है।


मालूम हो कि, इस मामले में पटना पुलिस को अहम कामयाबी मिली थी। पुलिस ने दो शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है जिनमें सैयद शाहनवाज और मोहम्मद राजा शामिल है बताया गया है। बताया गया है कि राजा ने ही निलेश को गोली मारी थी। गिरफ्तार शूटरों के पास से दो पिस्टल लोडेड मैगजीन और दो बाइक जप्त किए गए हैं। पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने इसकी जानकारी दी थी।


आपको बताते चलें कि, 31 जुलाई को वार्ड 22 के पार्षद सुचित्रा सिंह के पति नीलेश मुखिया को फिल्मी अंजाद में गोली मार दी गई। कुर्जी मोड़ के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उन पर तब फायरिंग खोल दिया जब वह अपने कार्यालय में जाने के लिए गाड़ी घुमा रहे थे। एक बदमाश ने उन्हें नमस्कार किया और दूसरे ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।  गंभीर हालत में उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा था। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें