ब्रेकिंग
Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार✦Bihar Liquor Ban : जहां मरीजों का होता है इलाज, वहां डॉक्टर के चेंबर में मिली विदेशी शराब की बोतल! समस्तीपुर सदर अस्पताल का VIDEO वायरल, जांच के आदेश✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦Bihar Crime News : मुजफ्फरपुर में कोहरे के बीच दर्दनाक हादसा! दादर पुल पर हेलमेट पहने मिला युवक का शव, स्कॉर्पियो चालक की तलाश में जुटी पुलिस✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार✦Bihar Liquor Ban : जहां मरीजों का होता है इलाज, वहां डॉक्टर के चेंबर में मिली विदेशी शराब की बोतल! समस्तीपुर सदर अस्पताल का VIDEO वायरल, जांच के आदेश

पटना के ADM का तबादला, बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. सरकार ने बिहार प्रशासनिक अधकारी का तबादला किया है. पटना के एडीएम का तबादला किया गया है. इस संदर्भ में बिहार सरकार की ओर से अधिसू

पटना के ADM का तबादला, बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. सरकार ने बिहार प्रशासनिक अधकारी का तबादला किया है. पटना के एडीएम का तबादला किया गया है. इस संदर्भ में बिहार सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है.


बिहार प्रशासनिक सेवा की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक पटना के अपर समाहर्ता और जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी उपेंद्र प्रसाद सिंह का तबादला कर दिया गया है. बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी उपेंद्र प्रसाद सिंह को सरकार ने पशु एवं मत्स्य विभाग के मंत्री मुकेश सहनी का सरकारी आप्त सचिव बनाया है. 


गौरतलब हो कि दो दिन पहले मंगलवार को भी सरकार ने  बिहार प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया था. जिसमें रोहतास के एडीएम लाल बाबू सिंह का भी नाम शामिल था. साथ ही एक अधिकारी को एडिशनल चार्ज भी दिया गया था. रोहतास के एडीएम लाल बाबू सिंह का तबादला करते हुए इन्हें बिहार की परिवहन मंत्री शीला कुमारी का सरकारी आप्त सचिव बनाया बनाया गया.


इनके अलावा श्रम संसाधन विभाग के संयुक्त सचिव पंकज कुमार को परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव का एडिशनल चार्ज दिया गया. बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी पंकज कुमार अगले आदेश तक इस पद पर की जिम्मेदारी संभालेंगे. आपको बता दें कि बिहार सरकार ने पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुबोध कुमार सिंह को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का सरकारी आप्त सचिव बनाया है.


पटना के ADM का तबादला, बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना