ब्रेकिंग
जमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा अरे गजब! जमीन का टुकड़ा क्या नहीं बेचा, भूमाफियाओं ने सीधे मांग ली 50 लाख की रंगदारी... फिर जो किया, जानकर आप भी रह जाएंगे दंगबिहार में बदलने वाले हैं बिल्डिंग के नियम... कम जोखिम वाले भवनों के लिए नई सुविधा, जानिए क्या है पूरा बदलावहोटल में सेक्स रैकेट का खुलासा: ऑनर सहित 4 युवक पकड़े गये, 4 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यूजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा अरे गजब! जमीन का टुकड़ा क्या नहीं बेचा, भूमाफियाओं ने सीधे मांग ली 50 लाख की रंगदारी... फिर जो किया, जानकर आप भी रह जाएंगे दंगबिहार में बदलने वाले हैं बिल्डिंग के नियम... कम जोखिम वाले भवनों के लिए नई सुविधा, जानिए क्या है पूरा बदलावहोटल में सेक्स रैकेट का खुलासा: ऑनर सहित 4 युवक पकड़े गये, 4 नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू

पटना- न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस का हुआ ट्रायल रन, बेतिया से हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी

KATIHAR: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। बेतिया में पीएम मोदी बिहार को दो वंदेभारत ट्रेनों की सौगात देंगे। एक पटना से अयोध्या जबकि दूसरी वंद

पटना- न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस का हुआ ट्रायल रन, बेतिया से हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KATIHAR: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। बेतिया में पीएम मोदी बिहार को दो वंदेभारत ट्रेनों की सौगात देंगे। एक पटना से अयोध्या जबकि दूसरी वंदे भारत ट्रेन का पटना से जलपाईगुड़ी के बीच होगा। सीमांचल के लोगों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा। इस ट्रेन का मंगलवार की सुबह ट्रायल शुरू किया गया। कटिहार रेल मंडल के न्यू जलपाईगुड़ी से पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन के परिचालन को लेकर यह ट्रायल की गयी है।


न्यू जलपाईगुड़ी से वंदे भारत ट्रेन की अत्याधुनिक रैक कटिहार पहुंची। यह ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी पटना के बीच किशनगंज, बारसोई, कटिहार, नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी के रास्ते पटना तक जाएगी। न्यू जलपाईगुड़ी से पटना के बीच 5 मार्च को सुबह 7 बजकर 45 में यह ट्रेन ट्रायल में कटिहार स्टेशन पहुंची। न्यू जलपाईगुड़ी से यह ट्रेन सुबह 05:15 बजे खुली और किशनगंज 06:15 पर पहुंची। 


दो मिनट ठहराव के बाद यह ट्रेन 6 बजकर 17 मिनट पर किशनगंज से खुलकर करीब सुबह सात बजे 45 मिनट पर कटिहार पहुंच गयी और फिर 7 बजकर 50 मिनट पर कटिहार से खुल कर नवगछिया, खगड़िया, बेगूसराय, मोकामा और बख्तियारपुर में ठहराव के बाद दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर पटना पहुंचेगी।


यह ट्रेन पटना से दोपहर 1 बजे पटना से चलकर शाम 05 बजकर 35 मिनट पर कटिहार पहुंचेगी और शाम 05 बजकर 40 मिनट पर कटिहार से खुलकर रात के आठ बजे न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। जानकारी के अनुसार वंदे भारत ट्रेन को 6 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया जाएगा। 10 मार्च से इस ट्रेन का परिचालन शुरू होने की संभावना है। रेलवे जल्द ही इसका शेड्यूल जारी कर देगा।