ब्रेकिंग
Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar Daroga Exam : दारोगा मुख्य परीक्षा में फिर बड़ा खेल! खगौल सेंटर से गायब मिले 2 प्रश्नपत्र, EOU ने दर्ज किया केस✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट

पटना के इस इलाके में बनेगा देश का पहला इनडोर बॉटेनिकल गार्डन, सिंगापुर की तर्ज पर हाईटेक सुविधाओं से होगा लैस

Patna News: पटना में देश का पहला इनडोर बॉटेनिकल गार्डन बनाया जाएगा, जो सिंगापुर की तर्ज पर हाईटेक सुविधाओं से लैस होगा। जेपी गंगा पथ के पास विकसित यह प्रोजेक्ट पर्यावरण और पर्यटन को नई दिशा देगा।

Patna News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना को जल्द ही देश का पहला इनडोर बॉटेनिकल गार्डन मिलने जा रहा है, जो सिंगापुर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। यह हाईटेक गार्डन जेपी गंगा पथ के पास लगभग 5 एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा। इसके तैयार होने के बाद लोग सालभर एक ही छत के नीचे नियंत्रित वातावरण में दुर्लभ पौधों का आनंद ले सकेंगे।


यह इनडोर बॉटेनिकल गार्डन अपने आप में एक अनोखा प्रोजेक्ट होगा, जो अब तक देश के किसी भी शहर में नहीं है। इसमें मशीनों की मदद से तापमान, नमी, रोशनी और पानी को नियंत्रित किया जाएगा, ताकि अलग-अलग जलवायु में उगने वाले पौधे भी सुरक्षित रह सकें। बाहर चाहे गर्मी हो, सर्दी हो या बारिश, अंदर का वातावरण पूरी तरह नियंत्रित रहेगा। इस कारण यहां देश-विदेश की दुर्लभ जड़ी-बूटियां और औषधीय पौधे भी देखे जा सकेंगे।


इस परियोजना को पटना के जेपी गंगा पथ के पास विकसित किया जाएगा। इसकी छत टेंपर्ड ग्लास या पारदर्शी सामग्री से बनाई जाएगी, ताकि प्राकृतिक रोशनी अंदर पहुंच सके। बिहार राज्य पथ विकास निगम ने इस परियोजना का पूरा खाका तैयार कर लिया है।


इस गार्डन में घूमने, टहलने और बैठने के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रवेश के लिए टिकट व्यवस्था होगी। यह सिर्फ पर्यटन स्थल नहीं होगा, बल्कि पर्यावरण शिक्षा का भी बड़ा केंद्र बनेगा। स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं को यहां दुर्लभ पौधों और उनके महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। 


साथ ही ऐसे पौधों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिन्हें लोग अपने घरों में आसानी से उगा सकते हैं। यह परियोजना न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी, बल्कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूक करेगी। इससे शहरी हरियाली को बढ़ाने और घरेलू स्तर पर पौधारोपण की प्रेरणा मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता