ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला

Patna News: गांधी मैदान में 15 अगस्त की तैयारियां जोरों पर, 128 कैमरों से हर गतिविधि पर रहेगी कड़ी नजर

Patna News: आगामी 15 अगस्त को गांधी मैदान में होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं।

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Patna News: आगामी 15 अगस्त को गांधी मैदान में होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी डॉ. एसएम त्यागराजन और एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने गुरुवार को गांधी मैदान में चल रही तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।


डीएम ने बताया कि गांधी मैदान को चार जोन में विभाजित किया गया है ताकि हर क्षेत्र की निगरानी प्रभावी ढंग से की जा सके। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मैदान और आसपास के क्षेत्रों में 128 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। यह निगरानी पटना स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से संचालित की जा रही है।


स्वतंत्रता दिवस की परेड का रिहर्सल 1 अगस्त से 13 अगस्त तक चलेगा, जिसमें सभी प्रतिभागियों को पूरी तैयारी के साथ शामिल किया जाएगा। गांधी मैदान और उसके आस-पास के इलाकों को सजाने के लिए 136 एलईडी मेटल लाइट्स, 229 पोल लाइट्स, और 15 हाईमास्ट लाइट्स की व्यवस्था की गई है, जिससे शाम के समय भी पूरी जगह रोशन रहेगी।


डीएम और एसएसपी ने साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, बैठने की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्रों की जांच सहित झांकियों के प्रदर्शन, आमंत्रण पत्र वितरण और सुरक्षा व्यवस्था के सभी पहलुओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि समारोह में कोई भी अड़चन न आए और जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।


विशेष रूप से यातायात प्रबंधन के लिए कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाएगी और पार्किंग व्यवस्था का भी खास ध्यान रखा जाएगा ताकि समारोह के दौरान वाहनों की आवाजाही सुगम रहे। इसके साथ ही, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए प्राथमिक चिकित्सा और अग्निशमन दल पूरी तरह तैयार रहेंगे। जिला प्रशासन ने जनता से भी अपील की है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लें और प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करें।