ब्रेकिंग
बिहार में घूसखोर GM पर विजिलेंस का शिकंजा, 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; कार्रवाई से हड़कंपNEET से BPSC तक ‘सेटिंग’ का मास्टरमाइंड! BARC कर्मी रौशन के 25 लाख वाले खेल का खुलासाBihar News : 38 लाख वेतन... फिर करोड़ों की संपत्ति! बिहार के DPO के घर EOU पहुंची तो जमीन-मकान और गहनों की खुली परतेंBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम! पटना समेत 19 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसमपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टबिहार में घूसखोर GM पर विजिलेंस का शिकंजा, 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार; कार्रवाई से हड़कंपNEET से BPSC तक ‘सेटिंग’ का मास्टरमाइंड! BARC कर्मी रौशन के 25 लाख वाले खेल का खुलासाBihar News : 38 लाख वेतन... फिर करोड़ों की संपत्ति! बिहार के DPO के घर EOU पहुंची तो जमीन-मकान और गहनों की खुली परतेंBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम! पटना समेत 19 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसमपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

“Patna Holi 2026: पुलिस-सतर्क, रंग में भंग डालने वालों पर होगी कार्रवाई, इन नंबरों पर दें सूचना, इतने मजिस्ट्रेट होंगे तैनात”

पटना जिले में होली के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रशासन ने विशेष तैयारियाँ की हैं। 607 स्थानों पर 758 दंडाधिकारी, पुलिस, सशस्त्र और लाठीबल तैनात। नदी घाटों पर एनडीआरएफ-एसडीआरएफ टीम और लाइफ जैकेट के साथ गश्ती। 24×7 जिला नियंत्रण कक्ष सक्

“Patna Holi 2026: पुलिस-सतर्क, रंग में भंग डालने वालों पर होगी कार्रवाई, इन नंबरों पर दें सूचना, इतने मजिस्ट्रेट होंगे तैनात”
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Patna Holi Security : बिहार के पटना जिले में इस वर्ष होली के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियाँ की हैं। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम और एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने सभी पुलिस पदाधिकारियों और दंडाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष होली पर कानून और व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।


पटना जिले के विभिन्न अनुमंडलों में कुल 607 स्थानों पर 109 वरिष्ठ दंडाधिकारियों के नेतृत्व में 758 दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। डीएम और एसएसपी ने कहा कि होली के दिन दंडाधिकारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी, सशस्त्र बल और लाठीबल भी तैनात रहेंगे। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। पटना सदर अनुमंडल में 94, पटना सिटी अनुमंडल में 163, दानापुर अनुमंडल में 69, बाढ़ अनुमंडल में 144, मसौढ़ी अनुमंडल में 58 और पालीगंज अनुमंडल में 79 स्थानों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।


जिला नियंत्रण कक्ष में 33 दंडाधिकारी, पटना सिटी अनुमंडल नियंत्रण कक्ष में 16, मसौढ़ी अनुमंडल नियंत्रण कक्ष में 28, पालीगंज में 07, बाढ़ अनुमंडल में 09 और दानापुर अनुमंडल में 41 दंडाधिकारी तीन-तीन पालियों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखेंगे। पटना सदर अनुमंडल क्षेत्र में 5 गश्ती दल 24×7 पेट्रोलिंग करेंगे। अनुमंडल पदाधिकारियों और अपर पुलिस अधीक्षकों को अपने क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार अतिरिक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति का अधिकार दिया गया है।


आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) और मोबाइल पार्टी सक्रिय रहेंगी। डीएम-एसएसपी ने मोटरसाइकिल गश्ती से गतिविधियों पर नियंत्रण रखने और संवेदनशील स्थानों की लगातार निगरानी करने का निर्देश दिया है। जिले के सभी अनुमंडलों, प्रखंडों और थानों में शांति समिति की बैठकें समय पर आयोजित की जा रही हैं। नागरिक किसी भी आपात स्थिति की सूचना 24×7 जिला नियंत्रण कक्ष (0612-2219810/2219234), डायल-112 या जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (0612-2210118) पर दे सकते हैं।


सुरक्षा व्यवस्था में होलिका दहन और होली के दौरान आग सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। थानों और चिन्हित स्थानों पर अग्निशमन दल तैनात होंगे, और अस्पतालों में मेडिकल टीम तैयार रहेगी। नदियों में निजी नाव संचालन पर रोक लगी है, और इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। नदी घाटों को कई सेक्टरों में बांटकर 2-2 मोटरबोट और आवश्यक संसाधनों के साथ गोताखोर एवं जवान तैनात किए जाएंगे। एनडीआरएफ-एसडीआरएफ टीम की भी निगरानी होगी।


सभी नदियों और तालाबों के घाटों पर लाइफ जैकेट, नाव और गोताखोरों के साथ सुरक्षा संसाधन मौजूद रहेंगे। सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी तैनात रहेंगे। सीसीटीवी, वीडियो कैमरा और ड्रोन की मदद से निगरानी की जाएगी। प्रशासन ने कहा है कि नागरिकों को सुरक्षित और आनंदमय होली सुनिश्चित करने के लिए यह सभी कदम उठाए गए हैं, और कोई भी असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस व्यापक तैयारियों के साथ पटना प्रशासन ने होली पर लोगों की सुरक्षा और शांति बनाए रखने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।