ब्रेकिंग
घर के दरवाजे पर सो रही बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी, गहने लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तारपेट्रोल-डीजल खरीद पर सरकार की नई पाबंदी, अब एक दिन में इतने लीटर से अधिक नहीं मिलेगा ईंधनशराबबंदी वाले राज्य में ट्रक से 1.35 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, नशे की खेप कैसे पहुंच रही बिहार?Bihar News: बिना रास्ता का पुलिया..यह बिहार में ही संभव है ! जनता हैरान....मोतिहारी में सरकारी खजाने पर डाका या विकास का अनोखा मॉडल ? Bihar police: पटना से लौट रहे 3 थानाध्यक्षों की दर्दनाक मौत, बेगूसराय हादसे ने बिहार पुलिस को झकझोराघर के दरवाजे पर सो रही बुजुर्ग महिला की हत्या से सनसनी, गहने लूटकर फरार होने वाला आरोपी गिरफ्तारपेट्रोल-डीजल खरीद पर सरकार की नई पाबंदी, अब एक दिन में इतने लीटर से अधिक नहीं मिलेगा ईंधनशराबबंदी वाले राज्य में ट्रक से 1.35 करोड़ की विदेशी शराब जब्त, नशे की खेप कैसे पहुंच रही बिहार?Bihar News: बिना रास्ता का पुलिया..यह बिहार में ही संभव है ! जनता हैरान....मोतिहारी में सरकारी खजाने पर डाका या विकास का अनोखा मॉडल ? Bihar police: पटना से लौट रहे 3 थानाध्यक्षों की दर्दनाक मौत, बेगूसराय हादसे ने बिहार पुलिस को झकझोरा

पटना में गंगा की लहरों पर जमेगी शाम की महफिल! हज़ार से भी कम रुपए में मिलेगा क्रूज, खाना और मनोरंजन का मज़ा, जानिए क्या है बुकिंग का तरीका

Bihar News: पटना में अब गंगा की लहरों के बीच शाम बिताने का शानदार मौका मिलने जा रहा है। बिहार पर्यटन की नई पहल के तहत लोग क्रूज पर सफर करते हुए मनोरंजन, स्वादिष्ट भोजन और खूबसूरत सूर्यास्त का आनंद ले सकेंगे। खास बात यह है कि इसकी शुरुआत बेहद किफायती.

पटना में गंगा की लहरों पर जमेगी शाम की महफिल! हज़ार से भी कम रुपए में मिलेगा क्रूज, खाना और मनोरंजन का मज़ा, जानिए क्या है बुकिंग का तरीका
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar News: अब बिहार के लोगों को गंगा की लहरों के बीच शानदार क्रूज राइड का आनंद लेने के लिए किसी दूसरे राज्य का रुख नहीं करना पड़ेगा. राजधानी पटना में गंगा किनारे पर्यटन को नया आयाम देते हुए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने गंगा विहार क्रूज को नए अंदाज में शुरू किया है. यहां लोग परिवार, दोस्तों और अपने खास लोगों के साथ यादगार शाम बिता सकेंगे.


गांधी घाट से संचालित होने वाला यह दो मंजिला लग्जरी क्रूज हर शनिवार और रविवार को शाम 5 बजे से साढ़े 6  बजे तक गंगा नदी की सैर कराएगा. डेढ़ घंटे की इस खूबसूरत यात्रा के दौरान यात्रियों को स्वादिष्ट स्नैक्स, मॉकटेल, चाय-कॉफी और मनोरंजन की विशेष सुविधा मिलेगी. इस शानदार अनुभव के लिए प्रति व्यक्ति किराया 899 रुपये रखा गया है.


क्रूज को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है. इसका निचला हिस्सा पूरी तरह एयर कंडीशन्ड डाइनिंग एरिया के रूप में तैयार किया गया है, जहां बैठकर लोग खाने-पीने का आनंद ले सकते हैं. वहीं ऊपरी डेक को ओपन स्काई व्यू और डांस फ्लोर के रूप में विकसित किया गया है. गंगा के बीच सूर्यास्त का मनमोहक दृश्य इस सफर को और भी खास बना देता है.


जो लोग जन्मदिन, शादी की सालगिरह, फैमिली पार्टी या किसी खास अवसर को अलग अंदाज में सेलिब्रेट करना चाहते हैं, उनके लिए पूरा क्रूज बुक करने की सुविधा भी उपलब्ध है. इसके लिए 22 हजार 500 रुपये प्रति घंटे का शुल्क निर्धारित किया गया है. इसके अलावा तीन घंटे के विशेष पैकेज भी तैयार किए गए हैं, जिनमें भोजन और अन्य सुविधाएं शामिल हैं.


पर्यटन निगम की योजना भविष्य में इस क्रूज को और आकर्षक बनाने की है. अधिकारियों के मुताबिक आने वाले समय में यहां केरल की हाउस बोट जैसी सुविधा भी शुरू की जाएगी. इसके तहत गंगा के बीच एयर कंडीशन्ड कमरों में रुकने का अनूठा अनुभव मिलेगा. इस सुविधा के लिए लगभग 4 हजार रुपये प्रतिदिन का शुल्क प्रस्तावित किया गया है.


सुरक्षा के लिहाज से पूरे क्रूज में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और आधुनिक पायलट रूम से इसका संचालन किया जाएगा. यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी.


अगर आप परिवार या दोस्तों के बड़े ग्रुप के साथ गंगा की लहरों पर लंबा सफर करना चाहते हैं तो तीन घंटे का विशेष पैकेज भी ले सकते हैं. इस दौरान यात्रियों को चाय, नाश्ता और भोजन की सुविधा दी जाएगी.


इस पैकेज के तहत 20 लोगों के समूह के लिए प्रति व्यक्ति शुल्क 3 हजार 200 रुपये, 40 लोगों के समूह के लिए 2 हजार 945 रुपये और 60 लोगों के समूह के लिए सिर्फ 2 हजार 550 रुपये निर्धारित किया गया है. यानी जितना बड़ा ग्रुप होगा, प्रति व्यक्ति खर्च उतना ही कम होगा.


सबसे दिलचस्प बात यह है कि अब गंगा की लहरों के बीच बिजनेस मीटिंग भी की जा सकेगी. कंपनियां अपने अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक के लिए क्रूज बुक कर सकेंगी. वहीं बिहार के डीपीआईआईटी मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स को मीटिंग आयोजित करने के लिए क्रूज पर मुफ्त स्थान उपलब्ध कराया जाएगा. इससे स्टार्टअप्स को एक अलग और प्रेरणादायक माहौल में अपनी योजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा.