ब्रेकिंग
Bihar News : राजगीर-सासाराम में बनेंगे नए रेल पुलिस अनुमंडल, राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत 3 नए थाने; बिहार में बड़ा विस्तारBihar News : चार दिन बाद खत्म हुआ ट्रेन संकट! पटना-गया रूट पर आज से परिचालन शुरू, लेकिन रहेगी ये बड़ी पाबंदीबिहार के सरकारी स्कूलों में अब प्लेसमेंट की सुविधा, 12वीं के बाद सीधे नौकरी का मौका; सरकार का बड़ा प्लानBihar CM : नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी बने CM? मुख्यमंत्री ने खुद बताया अंदर का राजबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीBihar News : राजगीर-सासाराम में बनेंगे नए रेल पुलिस अनुमंडल, राजेंद्र नगर टर्मिनल समेत 3 नए थाने; बिहार में बड़ा विस्तारBihar News : चार दिन बाद खत्म हुआ ट्रेन संकट! पटना-गया रूट पर आज से परिचालन शुरू, लेकिन रहेगी ये बड़ी पाबंदीबिहार के सरकारी स्कूलों में अब प्लेसमेंट की सुविधा, 12वीं के बाद सीधे नौकरी का मौका; सरकार का बड़ा प्लानBihar CM : नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी बने CM? मुख्यमंत्री ने खुद बताया अंदर का राजबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारी

पटना में बारिश से रावण वध कार्यक्रम प्रभावित, दशानन का सिर टूटकर लटका

पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी पर रावण वध कार्यक्रम बारिश से प्रभावित हुआ है। झमाझम बारिश के कारण रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण के पुतले भींग गए और रावण का सिर टूट कर लटक गया।

बिहार
पटना में बारिश
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व विजयादशमी के दिन लंका नरेश रावण का पुतला दहन किया जाता है। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान दशहरा कमिटी की ओर से रावण वध कार्यक्रम का भव्य आयोजन होता है। इस बार भी रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण का पुतला जलाने की पूरी तैयारी थी लेकिन पटना में आई बारिश से सारा कार्यक्रम प्रभावित हो गया। 


विजयादशमी के एक दिन पहले महानवमी के दिन तीनों पुतलों को गांधी मैदान में जैसे ही लगाया गया बारिश हो गयी। फिर रात में बारिश थम गयी और अगले दिन दोपहर तक बारिश नहीं हुई लेकिन दोपहर बाद जब लोगों की भारी भीड़ गांधी मैदान रावण वध देखने के लिए उमड़ी तब ऐन वक्त पर फिर झमाझम बारिश हो गयी। जिसके कारण रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला पूरी तरह भींग गया और रावण का सिर टूट गया। अब इन पुतलों को जलाने में काफी मशक्कत करनी होगी। 


अचानक बारिश होने से गांधी मैदान पहुंचे लोग पानी से बचने के लिए सुरक्षित जगहों का शरण लेने लगे। इस दौरान लोग थोड़े मायूस भी नजर आ रहे थे, क्योंकि रावण वध देखने के लिए वो घर से पहले निकल चुके थे कि आगे पहुंचकर वो रावण को और उनके भाई मेघनाथ और कुंभकरण को जलता हुआ देखेंगे और रावण की लंका को भी जलते देखेंगे और बुराई पर अच्छाई के इस पर्व को मनाएंगे लेकिन बारिश ने सब किरकिरा कर दिया। कुछ लोग छाता लेकर पहुंचे हैं, जो गांधी मैदान में डटे हुए हैं, इनका कहना है कि वो रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों को जलने के बाद ही घर के लिए प्रस्थान करेंगे।  

टैग्स