ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

चार दिनों के लिए बंद रहेगा पटना का गांधी मैदान, आम लोगों की एंट्री हुई बैन; बहुत बड़ी है वजह; जान लीजिए..

Bihar News: नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी के कारण पटना का गांधी मैदान 17 से 20 नवंबर तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा; प्रशासन ने सुरक्षा व व्यवस्था को देखते हुए प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया।

Patna News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान अगले चार दिनों तक बंद रहेगा। कल यानी 17 नवंबर से 20 नवंबर तक आम लोगों के लिए गांधी मैदान में एंट्री बैन कर दी गई है। इस दौरान गांधी मैदान में आम लोगों का प्रवेश पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा।


दरअसल, विधानसभा का चुनाव खत्म होने के बाद बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। नीतीश कुमार लगातार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। सोमवार से नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। सीएम नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू हो गई हैं।


जानकारी के मुताबिक, इस बार नीतीश कुमार राजभवन में नहीं बल्कि गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। एनडीए की ऐतिहासिक जीत को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में सेलिब्रेट किया जाएगा। गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर गांधी मैदान में साफ सफाई और सौंदर्यीकरण का काम तेज हो गया है।


पटना जिला प्रशासन ने गांधी मैदान को आम लोगों के लिए बंद करने का आदेश जारी किया है। नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई राज्यों के सीएम शामिल होंगे। इस दिन कई विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसकी तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। जिलाधिकारी ने घोषणा की है कि 17 नवंबर से 20 नवंबर तक गांधी मैदान क्षेत्र में आम लोगों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। 


इस अवधि के दौरान मैदान में किसी भी तरह की सार्वजनिक गतिविधि या आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। शपथ ग्रहण समारोह की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को देखते हुए चार दिनों तक पूरा परिसर प्रशासनिक नियंत्रण में रहेगा। शपथ ग्रहण के दिन सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता