ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

पटना डिप्टी मेयर की कुर्सी गई, अविश्वास प्रस्ताव में बुरी तरह हारी मीरा देवी

PATNA : पटना की डिप्टी मेयर मीरा देवी की कुर्सी चली गई है। उनके खिलाफ पार्षदों की तरफ से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव साबित हो गया है। उपमहापौर मीरा देवी को 14 वोट मिले हैं जबक

पटना डिप्टी मेयर की कुर्सी गई, अविश्वास प्रस्ताव में बुरी तरह हारी मीरा देवी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 PATNA : पटना की डिप्टी मेयर मीरा देवी की कुर्सी चली गई है। उनके खिलाफ पार्षदों की तरफ से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव साबित हो गया है। उपमहापौर मीरा देवी को 14 वोट मिले हैं जबकि उन्हें 38 वोटों की जरूरत थी।


पटना नगर निगम की डिप्टी मेयर मीरा देवी की कुर्सी का फैसला आज हो गया। उपमहापौर के खिलाफ लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर आज हां या ना की मुहर लगी। अविश्वास प्रस्ताव को गिराने में डिप्टी मेयर गुट के पार्षद सफल नहीं रहे। जिसके कारण उनकी कुर्सी गयी। अब उन्हें अपने पद से हटना होगा। बांकीपुर अंचल सभागार में डिप्टी मेयर मीरा देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए बैठक बुलाई गई थी।


बैठक के लिए सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया था। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी। बैठक स्थल के आसपास धारा-144 लागू किया गया। बैठक में पार्षदों के साथ-साथ अधिकारियों और निगमकर्मियों का ही केवल प्रवेश था। 


पार्षद प्रतिनिधियों को जाने की इजाजत नहीं थी। उपमहापौर मीरा देवी के खिलाफ पार्षदों की तरफ से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव साबित हो गया। मीरा देवी अब पटना की डिप्टी मेयर नहीं रहीं। उनके पक्ष में 14 वोट मिले जबकि उन्हें 38 वोटों की जरूरत थी। वोट कम मिलने की वजह से उनकी कुर्सी चली गयी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें