ब्रेकिंग
बरात से लौट रही बस और कार में भीषण टक्कर, हादसे में एक की मौत, 9 गंभीर रूप से घायल✦ACS सीके अनिल के शिक्षा विभाग में सख्ती का असर! पटना में DEO का बड़ा फरमान, स्कूल छोड़कर कार्यालय पहुंचे शिक्षक तो लिपिक पर भी होगी कार्रवाई✦हरे रंग के CNG ऑटो से पहुंचे शातिर चोर, पलक झपकते ही 5 बकरियां लेकर हुए फरार; पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद✦बिहार में जहरीली शराब से 12 मौतें, साढ़े 3 साल बाद कोर्ट का बड़ा फैसला; 4 दोषियों को उम्रकैद और 28 लाख जुर्माना✦बिहार में जाति प्रमाण पत्र रद्द करने का अधिकार बदला, अब DM-SDO और CO नहीं कर सकेंगे कैंसिल, जानिए किसके हाथ में होगी फाइनल पावर!✦बरात से लौट रही बस और कार में भीषण टक्कर, हादसे में एक की मौत, 9 गंभीर रूप से घायल✦ACS सीके अनिल के शिक्षा विभाग में सख्ती का असर! पटना में DEO का बड़ा फरमान, स्कूल छोड़कर कार्यालय पहुंचे शिक्षक तो लिपिक पर भी होगी कार्रवाई✦हरे रंग के CNG ऑटो से पहुंचे शातिर चोर, पलक झपकते ही 5 बकरियां लेकर हुए फरार; पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद✦बिहार में जहरीली शराब से 12 मौतें, साढ़े 3 साल बाद कोर्ट का बड़ा फैसला; 4 दोषियों को उम्रकैद और 28 लाख जुर्माना✦बिहार में जाति प्रमाण पत्र रद्द करने का अधिकार बदला, अब DM-SDO और CO नहीं कर सकेंगे कैंसिल, जानिए किसके हाथ में होगी फाइनल पावर!

ACS सीके अनिल के शिक्षा विभाग में सख्ती का असर! पटना में DEO का बड़ा फरमान, स्कूल छोड़कर कार्यालय पहुंचे शिक्षक तो लिपिक पर भी होगी कार्रवाई

बिहार के शिक्षकों के लिए पटना से बड़ा अपडेट है। अब स्कूल अवधि में शिक्षक डीईओ कार्यालय के चक्कर नहीं लगा सकेंगे। डीईओ सरस्वती कुमारी ने 9 सख्त निर्देश जारी किए हैं। शिक्षकों को अपनी समस्या रखने के लिए शाम 4 से 5 बजे तक का समय मिलेगा।

ACS सीके अनिल के शिक्षा विभाग में सख्ती का असर! पटना में DEO का बड़ा फरमान, स्कूल छोड़कर कार्यालय पहुंचे शिक्षक तो लिपिक पर भी होगी कार्रवाई
Tejpratap
Tejpratap
7 मिनट

पटना: बिहार में शिक्षा विभाग के कार्यालयों की कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने और स्कूलों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए अब सख्ती शुरू हो गई है। पटना जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) सरस्वती कुमारी ने अपने कार्यालय में अनुशासन बनाए रखने के लिए नौ बिंदुओं पर आधारित नए निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत अब स्कूल की कार्यावधि के दौरान शिक्षक-शिक्षिकाएं बिना किसी जरूरी कारण के डीईओ कार्यालय नहीं पहुंच सकेंगे। अगर किसी शिक्षक को विभागीय काम या अपनी समस्या के समाधान के लिए कार्यालय जाना है तो इसके लिए अलग से समय निर्धारित किया गया है।

नए निर्देश का मकसद साफ है कि शिक्षक स्कूल की पढ़ाई छोड़कर कार्यालयों के चक्कर न लगाएं और डीईओ कार्यालय में भी कामकाज तय व्यवस्था के तहत हो। खास बात यह है कि अब कार्यालय में शिक्षकों की आवाजाही पर भी नजर रखी जाएगी। अगर कोई शिक्षक स्कूल अवधि के दौरान लिपिकों की टेबल के आसपास घूमता या बैठा पाया जाता है तो संबंधित लिपिक के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जा सकती है।

स्कूल के समय में शिक्षकों को कार्यालय आने की अनुमति नहीं

डीईओ सरस्वती कुमारी के निर्देश के अनुसार सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं को विद्यालय की निर्धारित कार्यावधि में अनिवार्य रूप से अपने स्कूल में उपस्थित रहना होगा। किसी जरूरी विभागीय काम, प्रशासनिक समस्या या व्यक्तिगत शिकायत के समाधान के लिए उन्हें स्कूल छोड़कर दिनभर डीईओ कार्यालय में घूमने की जरूरत नहीं होगी।

शिक्षकों की समस्याएं सुनने और उनका समाधान करने के लिए दोपहर बाद एक घंटे का समय निर्धारित किया गया है। शिक्षक अब अपराह्न चार बजे से शाम पांच बजे तक संबंधित जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) या जिला शिक्षा पदाधिकारी के समक्ष अपनी बात रख सकेंगे।

इस व्यवस्था से एक तरफ स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की कोशिश है, वहीं दूसरी तरफ शिक्षकों को अपनी समस्याएं रखने का अवसर भी दिया गया है। यानी विभागीय काम के नाम पर स्कूल की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी और शिक्षकों को कार्यालय में अपनी बात रखने के लिए निर्धारित समय भी मिलेगा।

लिपिकों की टेबल के पास शिक्षक मिले तो होगी कार्रवाई

डीईओ कार्यालय में सबसे महत्वपूर्ण निर्देश लिपिकों और शिक्षकों की अनावश्यक आवाजाही को लेकर जारी किया गया है। अब कार्यालय के लिपिकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी निर्धारित जगह पर ही बैठकर काम करेंगे। कार्यालय अवधि में कोई भी कर्मी बिना जरूरी कारण अपने निर्धारित स्थान को छोड़कर इधर-उधर नहीं घूमेगा।

इसके साथ ही लिपिकों को शिक्षकों से व्यक्तिगत रूप से या मोबाइल और दूरभाष के माध्यम से बातचीत नहीं करने का निर्देश दिया गया है। कार्यालय में यदि कोई शिक्षक लिपिकों की टेबल के आसपास पाया जाता है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित लिपिक की मानी जाएगी। ऐसी स्थिति में लापरवाही बरतने वाले लिपिक के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

विभाग का उद्देश्य कार्यालय में अनावश्यक भीड़, बातचीत और काम में होने वाली देरी को रोकना है। इससे सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने की उम्मीद है।

सीसीटीवी कैमरों से होगी कार्यालय की निगरानी

डीईओ कार्यालय में अनुशासन बनाए रखने के लिए अब सीसीटीवी कैमरों का भी सहारा लिया जाएगा। कार्यालय और उसके परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया गया है। इन कैमरों के जरिए कार्यालय में कर्मचारियों की गतिविधियों और कामकाज की निगरानी की जाएगी।

खास बात यह है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी स्वयं समय-समय पर सीसीटीवी कैमरों और उनकी व्यवस्था का भौतिक सत्यापन करेंगी। इससे यह सुनिश्चित करने की कोशिश होगी कि कैमरे केवल दिखावे के लिए नहीं लगाए जाएं, बल्कि कार्यालय की गतिविधियों पर वास्तविक निगरानी रखी जा सके।

कार्यालय में समय पर पहुंचना और विभागीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के निर्देशों का पालन करना भी सभी कर्मियों के लिए अनिवार्य किया गया है। निर्धारित समय पर कार्यालय नहीं पहुंचने या जिम्मेदारी निभाने में लापरवाही करने वाले कर्मियों पर कार्रवाई हो सकती है।

मुख्य द्वार पर बनेगा 'मे आई हेल्प यू' काउंटर

डीईओ कार्यालय में आने वाले शिक्षकों और आम लोगों को अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए मुख्य प्रवेश द्वार पर 'मे आई हेल्प यू' बोर्ड लगाने का निर्देश दिया गया है। इसके माध्यम से कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को यह जानकारी मिल सकेगी कि उन्हें अपनी समस्या या काम के लिए किस अधिकारी अथवा शाखा से संपर्क करना है।

इस व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित प्रभारी लिपिक को सौंपी गई है। उन्हें टेबल, कुर्सी और आवश्यक पंजी की व्यवस्था भी सुनिश्चित करनी होगी, ताकि कार्यालय आने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाएं मिल सकें और उन्हें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भटकना न पड़े।

नौ बिंदुओं में कार्यालय की व्यवस्था सुधारने की कोशिश

डीईओ की ओर से जारी निर्देशों में कार्यालय के प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी तय करने पर जोर दिया गया है। निर्धारित स्थान पर बैठना, समय पर कार्यालय पहुंचना, विभागीय निर्देशों का पालन करना, शिक्षकों से अनावश्यक संपर्क नहीं रखना और कार्यालय परिसर में अनुशासन बनाए रखना प्रमुख बिंदु हैं। इसके अलावा डीईओ कार्यालय से अग्रसारित डाक और पत्रों को संबंधित जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों तक समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इससे विभागीय फाइलों और पत्राचार के निपटारे में होने वाली देरी को कम करने की कोशिश की जाएगी।

अब स्कूल और कार्यालय दोनों पर रहेगी नजर

पटना डीईओ के इन निर्देशों से साफ है कि शिक्षा विभाग अब दो स्तरों पर व्यवस्था सुधारना चाहता है। पहला, स्कूलों में शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना और दूसरा, जिला शिक्षा कार्यालय में कर्मचारियों की जवाबदेही तय करना।अब शिक्षकों को अपनी समस्याओं के लिए कार्यालय आने से पहले निर्धारित समय का ध्यान रखना होगा। वहीं कार्यालय कर्मियों को भी अपनी जिम्मेदारी और कार्यस्थल पर मौजूदगी सुनिश्चित करनी होगी। सीसीटीवी निगरानी, हेल्प डेस्क और समयबद्ध शिकायत सुनवाई जैसी व्यवस्थाओं से कार्यालय की कार्यप्रणाली को अधिक व्यवस्थित बनाने की कोशिश की जा रही है।हालांकि, इस व्यवस्था की असली सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि शिक्षकों की समस्याओं का निर्धारित समय में कितना प्रभावी समाधान हो पाता है और कार्यालय के कर्मचारी नए निर्देशों का कितनी गंभीरता से पालन करते हैं।