ब्रेकिंग
बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦बिहार की महिला शिक्षकों को बड़ी राहत, अब 5 अक्टूबर की जगह इस दिन रहेगी जिउतिया की छुट्टी; शिक्षा मंत्री ने जारी किया आदेश✦बिहार में 36 IPS अधिकारियों को मिली जिलों की जिम्मेदारी, ग्राउंड रिव्यू कर पुलिस मुख्यालय को सौंपेंगे रिपोर्ट✦समस्तीपुर छेड़खानी केस के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर एक्शन, PDS का लाइसेंस भी हुआ रद्द✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त

पटना में महंगी हुई CNG-PNG, 9 मई से लागू नई दरों ने बढ़ाई टेंशन; ऑटो चालकों से लेकर घरों तक असर

PATNA: पटना में CNG और PNG की नई दरें लागू होने के बाद आम लोगों को बड़ा झटका लगा है। गैस कंपनियों ने घरेलू से लेकर व्यावसायिक श्रेणी तक की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है, जिसका असर अब सीधे लोगों के बजट पर पड़ने वाला है। नई दरें 9 मई से लागू हो चुकी...

पटना में महंगी हुई CNG-PNG, 9 मई से लागू नई दरों ने बढ़ाई टेंशन; ऑटो चालकों से लेकर घरों तक असर
Ramakant kumar
3 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में गैस उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। 9 मई 2026 से सीएनजी (CNG) और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की नई दरें लागू कर दी गई हैं। कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का असर अब सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ने वाला है। घरेलू रसोई से लेकर होटल, रेस्तरां, छोटे उद्योग और ऑटो-टैक्सी चालकों तक सभी की चिंता बढ़ गई है।


नई दरों के मुताबिक घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस (DPNG) की कीमत में 50 पैसे प्रति एससीएम की बढ़ोतरी की गई है। अब उपभोक्ताओं को 49.44 की जगह 49.94 प्रति एससीएम की दर से गैस मिलेगी। वहीं वाणिज्यिक उपयोग वाली CPNG की कीमत में बड़ा इजाफा हुआ है। इसकी दर 87.89 से बढ़ाकर 93.27 प्रति एससीएम कर दी गई है।


औद्योगिक उपभोक्ताओं को भी राहत नहीं मिली है। 5000 एससीएम तक गैस खपत करने वाले उद्योगों के लिए IPNG की कीमत 81.11 से बढ़ाकर 86.25 प्रति एससीएम कर दी गई है। वहीं 5000 एससीएम से ज्यादा उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए नई दर 85.95 प्रति एससीएम तय की गई है, जो पहले 80.90 थी।


सबसे ज्यादा असर परिवहन क्षेत्र पर देखने को मिल सकता है। वाहनों में इस्तेमाल होने वाली सीएनजी की कीमत में ₹1 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। अब पटना में सीएनजी 88.90 की जगह 89.90 प्रति किलो मिलेगी। इससे ऑटो, टैक्सी और कमर्शियल वाहन चालकों की लागत बढ़ेगी, जिसका असर किराए पर भी पड़ सकता है।


गैस की कीमतें बढ़ने के बाद घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ना तय माना जा रहा है। होटल और रेस्तरां कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती लागत उनके कारोबार को प्रभावित कर सकती है। वहीं छोटे उद्योगों के सामने भी परिचालन खर्च बढ़ने की चुनौती खड़ी हो गई है।


इधर शहर में यह चर्चा भी तेज है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बदलाव हो सकता है। हालांकि कुछ दिन पहले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने ऐसी किसी संभावना से इनकार किया था। बावजूद इसके लगातार बढ़ती ऊर्जा कीमतों ने आम लोगों की चिंता जरूर बढ़ा दी है।