ब्रेकिंग
BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦अनंत के दुश्मन ने नीरज से मिलाया हाथ, पटना स्नातक MLC चुनाव में नया ट्विस्ट; अपने ही प्रत्याशी से क्यों दूर हुए जनसुराज नेता पियूष?✦Bihar Flood: बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! 22 गांवों का सड़क संपर्क टूटा, 17 जिलों में अलर्ट; कोसी-गंडक उफान पर✦Bihar News: इधर मिला VRS, उधर बन गए CIC! DGP विनय कुमार की छुट्टी निकली ‘स्पेशल’, पढ़िए कैसे मिली नई कुर्सी

Bihar News: पटना में खुला ‘बिहार एम्पोरियम’, राज्य की कला और संस्कृति को मिलेगी वैश्विक पहचान

Bihar News: पटना के जयप्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर बिहार एम्पोरियम का उद्घाटन किया गया. इसका शुभारंभ उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया. सरकार की इस पहल से राज्य की कला और संस्कृति को वैश्विक पहचान मिल सकेगी.

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar News: बिहार की कला और संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने के उद्देश्य से मंगलवार को पटना के जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बिहार एम्पोरियम का उद्घाटन किया गया। इसका शुभारंभ उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने किया। 


बिहार एम्पोरियम में राज्य के पारंपरिक हस्तशिल्प जैसे मधुबनी पेंटिंग, सिक्की शिल्प, मंजूषा कला, सिरेमिक शिल्प, टिकुली पेंटिंग, पत्थर व लकड़ी की नक्काशी और अन्य चीजें प्रदर्शन और बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि इस पहल से बिहार के शिल्पियों को देश-विदेश के बाजारों तक पहुंच मिलेगी, जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी और हस्तशिल्प उत्पादन को नई गति मिलेगी। 


यह प्रयास बिहार सरकार की उस योजना का हिस्सा है, जिसके तहत परंपरा और आधुनिक बाजार को जोड़कर शिल्पियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम उठाया जा रहा है। इस अवसर पर विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह और सचिव बी. कार्तिकेय धनजी भी उपस्थित रहे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता