ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद✦Bihar News: बिहार बोर्ड ने जारी किया मैट्रिक-इंटर सेंटअप परीक्षा का शेड्यूल, नवंबर में होंगी परीक्षाएं; इस गलती पर नहीं मिलेगा एडमिट कार्ड✦Bihar News : सीतामढ़ी में धान की थ्रेसर मशीन बनी काल, पत्नी को बचाने दौड़े पति की भी गई जान; एक साथ दो मौतों से गांव में मचा कोहराम✦Bihar News: कटिहार में महादलित बस्ती पहुंचे DM आशुतोष द्विवेदी, जमीन पर बैठकर खाया खरना का प्रसाद; 200 महिलाओं को बांटी साड़ी✦Bihar News : अयोध्या से जनकपुर धाम तक चलेगी ट्रेन, बिहार के 5 जिलों से गुजरेगी; जयनगर से नेपाल में करेगी एंट्री✦Bihar News: पिता नीतीश कुमार के साथ छठ के खरना में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, 7 सर्कुलर रोड आवास पर ग्रहण किया प्रसाद

पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, स्पाइस जेट के विमान में आई खराबी

PATNA : पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। खबर के मुताबिक स्पाइस जेट के विमान ने जैसे ही उड़ान भरी उसके इ

पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, स्पाइस जेट के विमान में आई खराबी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। खबर के मुताबिक स्पाइस जेट के विमान ने जैसे ही उड़ान भरी उसके इंजन में आग लग गई। जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी है।


फर्स्ट बिहार ने इमरजेंसी लैंडिंग को लेकर पटना एयरपोर्ट प्रशासन से बातचीत की है। खबर की पुष्टि कर दी गई है। पटना से दिल्ली जाने वाली स्पाइस जेट की विमान SG-725 जैसे ही टेक ऑफ कर ऊपर गई, उसके इंजन में आग लगने की खबर सामने आई और उसके बाद उसे आनन-फानन में लैंड किया गया है।


फिलहाल विमान को पटना एयरपोर्ट पर लैंड करा लिया गया है। विमान में मौजूद सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया है। सीआईएसएफ के अधिकारी मौके पर मौजूद है। फिलहाल एयरपोर्ट पर अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। एयरपोर्ट प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हैं। काफी संख्या में सीआईएसएफ के जवानों को बुलाया गया है। एयरपोर्ट पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच चुकी हैं।


एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों और डीएम चंद्रशेखर सिंह आनन-फानन में पटना एयरपोर्ट पहुंचे। डीएम चंद्रशेखर सिंह के मुताबिक 185 यात्री सवार थे जिन्हे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। यात्रियों को दूसरे विमान से दिल्ली भेजने की व्यवस्था की जा रही है। बता दें कि पटना एयरपोर्ट पर रविवार दोपहर 12 बजे स्पाइस जेट की फ्लाइट के उड़ान भरते ही अचानक इंजन में आग लगी। इसके बाद विमान में अफरा-तफरी की स्थिति हो गई। हालांकि एयरपोर्ट प्रशासन ने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करा ली और एक बड़ा हातसा होते होते टल गया। 

टैग्स