ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

Patna News: पटना एयरपोर्ट के लिए जारी हुआ नया आदेश, उल्लंघन किया तो होगी कड़ी कार्रवाई

पटना एयरपोर्ट पर प्लेन की लैंडिंग के दौरान हुए एक बड़े वाकये के बाद पुलिस और प्रशासन सख्त हो गया है. सुरक्षा को देखते हुए एयरपोर्ट के आसपास के इलाकों में सख्त पाबंदी लगाई दी गई है.

BIHAR
लेजर लाइट से हमला
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना एयरपोर्ट पर दो दिन पहले हुई एक बड़ी घटना के बाद प्रशासन एक्शन में आ गया है. लिहाजा एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए नया आदेश जारी कर दिया गया है. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. 


SSP ने की विशेष बैठक

दरअसल, दो दिन पहले पटना एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया था. प्लेन की लैंडिग के समय उस पर लेजर लाइट पड़ने लगी. लिहाजा पायलट का संतुलन बिगड़ गया था. किसी तरह उस प्लेन की सुरक्षित लैंडिंग करायी गयी. वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था. 


इस घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने पटना जिला प्रशासन को जानकारी दी थी. इसके बाद पटना पुलिस एक्शन में आयी है. पटना पुलिस ने आदेश जारी किया है कि एयरपोर्ट के आसपास के इलाके में किसी सूरत में ऐसे किसी उपकरण का उपयोग नहीं किया जायेगा, जिससे लेजर लाइट निकलती हो. पटना के एसएसपी ने इस मसले पर बैठक कर थानेदारों और एसडीपीओ को निर्देश दिए हैं.  


डीजे-बैंड के लिए लेना होगा परमिशन

पटना पुलिस ने कहा है कि एयरपोर्ट के आसपास के इलाकों में शादी या दूसरे किसी समारोह में बैंड-बाजा या डीजे बजाने से पहले संबंधित थाने से अनुमति लेने होगी. पुलिस को इस बात की गारंटी देनी होगी कि डीजे या बैंड बाजा के साथ चल रही लाइट हवाईअड्डा तक नहीं पहुंचेगी. इसके बाद ही थाने से अनुमति मिलेगी.


डीजे संचालकों से भरवाया गया बांड

पटना पुलिस ने ये निर्देश एयरपोर्ट के दो-तीन किलोमीटर के दायरे में आने वाले इलाकों के लिए जारी किया है. शहर के एयरपोर्ट, फुलवारीशरीफ, गर्दनीबाग और सचिवालय थाना क्षेत्रों के लिए ये आदेश जारी किया गया है, जो हवाईअड्डा के करीब हैं. एसएसपी की बैठक के बाद इन सभी थानेदारों ने डीजे बजाने को लेकर संचालकों से बांड भरवाया है. 


पुलिस को दिये गये बांड में डीजे संचालकों ने रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजाने की शपथ ली है. इसके अलावा उन्होंने पुलिस को आश्वस्त किया कि वे रात में लेजर लाइट का प्रयोग नहीं करेंगे. ऐसा करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि गुरुवार को पुणे से पटना आई फ्लाइट पर लैंडिंग के दौरान लेजर लाइट पड़ने की वजह से संतुलन बिगड़ गया था, जिसके कारण बड़े हादसे की आशंका हो गयी थी.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें