ब्रेकिंग
‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई✦‘JDU अब नीतीश कुमार की नहीं रही, BJP ने हाईजैक किया’, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर बोले तेजस्वी यादव✦बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप, देखते ही देखते दो पक्षों में भिड़ंत; एक की मौत, कई घायल✦BIHAR में दो IAS अधिकारियों का तबादला, देखिये लिस्ट..✦ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी, SP ने तुरंत लिया एक्शन; 2 सस्पेंड, 2 से मांगा जवाब✦जमुई सदर अस्पताल में 5 घंटे के भीतर दो महिला की मौत, मंत्री श्रेयसी सिंह ने डॉक्टरों को लगाई फटकार, कहा..लापरवाह लोगों पर होगी कार्रवाई

पटना समेत 6 जिलों में आज ब्लैकआउट मॉक ड्रिल: 7 बजे बजेगा सायरन, 15 मिनट बंद रहेंगी लाइटें, DM ने लोगों से की यह अपील

पटना सहित 6 जिलों में आज शाम 7 बजे से 15 मिनट की ब्लैकआउट मॉक ड्रिल होगी। सायरन बजते ही लाइट, जनरेटर और इनवर्टर बंद रखने की अपील की गई है। रेलवे और हवाई सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी।

बिहार न्यूज
15 मिनट का ब्लैकआउट मॉक ड्रिल
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना सहित 6 जिलों में आज शाम 7 बजे से सिविल डिफेंस की ब्लैकआउट और मॉक ड्रिल का आयोजन होगा। हवाई हमले या आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की जांच की जाएगी। इसके लिए शाम के 7 बजे से लेकर सवा 7 बजे कुल 15 मिनट तक सायरन बजते ही बिजली की सप्लाई बंद हो जाएगी। सड़कों पर गाड़ियां भी नहीं चलेगी। इस दौरान यदि आप गाड़ी ड्राइव कर रहे हैं तो 15 मिनट के लिए रुक जाए और गाड़ी को बंद कर दें, साथ ही लाइट और इंडिकेटर भी बंद कर दें। 


पटना जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने आज शाम 7:00 बजे से 7:15 बजे तक प्रस्तावित ब्लैकआउट मॉक ड्रिल को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि इस दौरान अपने घरों और दुकानों की सभी लाइटें बंद रखें और घरों में उपयोग होने वाले जनरेटर तथा इनवर्टर भी बंद कर दें। खिड़की भी बंद रखेंगे। खुले में टॉर्च नहीं जलाए। यदि गाड़ी चला रहे हैं तो उस वक्त गाड़ी को बंद कर दें। सायरन शुरू में और अंत में बजेगा। किसी प्रकार से पेनिक होने की जरूरत है। पटना के गांधी मैदान में कंट्रोल रूम बनाये गये हैं। वही सब कुछ ऑपरेट होगा। 


पटना डीएम  डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मॉक ड्रिल से रेलवे और हवाई सेवाओं को अलग रखा गया है, यानी इन सेवाओं पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वे तय समय पर सहयोग करें और घबराएं नहीं, क्योंकि यह केवल सुरक्षा तैयारियों की जांच के लिए किया जाने वाला अभ्यास है। यह मॉक ड्रिल पटना, किशनगंज, बेगूसराय, पूर्णिया, अररिया और कटिहार में आयोजित की जाएगी. इन जिलों में सिविल डिफेंस, जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य आपदा प्रबंधन एजेंसियां मिलकर यह अभ्यास करेंगी।


पटना में इस मॉक ड्रिल की विशेष तैयारी की गई है। यहां करीब 100 जगहों पर सायरन बजाया जाएगा। दानापुर, खगौल और फुलवारीशरीफ इलाके के 100 से अधिक स्थानों पर शाम 6 बजकर 58 मिनट पर एक साथ सायरन की आवाज सुनाई देगी। इसके दो मिनट बाद यानी शाम 7 बजे से पूरा शहर ब्लैकआउट में चला जाएगा। प्रशासन ने कहा है कि लोग इस दौरान घरों की लाइटें बंद रखें और सड़कों पर अनावश्यक आवाजाही से बचें।

पटना से सूरज कुमार की रिपोर्ट