ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar News: JDU की समीक्षा बैठक में खुल गई अंदरूनी राजनीति की पोल! ललन सिंह पर शिकायत, BJP के सहयोग को बताया दिखावा✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला

पटना : बालू कारोबारी ने बाइक को मारी टक्कर, भागने के दौरान ऑन ड्यूटी महिला कॉन्स्टेबल को 300 मीटर तक घसीटा

PATNA : बिहार की राजधानी में रफ़्तार का कहर जारी है. जहां पटना में शनिवार की रात को सड़क हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार फार्चूनर ने पहले एक बाइक सवार को धक्का मार दिया. इसी दौरान मौके पर तैनात महिला सिप

पटना : बालू कारोबारी ने बाइक को मारी टक्कर, भागने के दौरान ऑन ड्यूटी महिला कॉन्स्टेबल को 300 मीटर तक घसीटा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार की राजधानी में रफ़्तार का कहर जारी है. जहां पटना में शनिवार की रात को सड़क हादसा हो गया. एक तेज रफ्तार फार्चूनर ने पहले एक बाइक सवार को धक्का मार दिया. इसी दौरान मौके पर तैनात महिला सिपाही को 300 मीटर तक घसीट दिया. फिर फार्चूनर सवार अपनी गाड़ी को हाईकोर्ट के गेट नंबर एक पास रोका और फरार हो गया. हालांकि फार्चूनर में एक युवती बैठी थी जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इस घटना में महिला कॉन्स्टेबल बबिता बुरी तरह घायल हो गई है.


कोतवाली थाने की पुलिस कॉन्स्टेबल को तारा नर्सिंग होम ले गई, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद उसे पारस हॉस्पिटल भेज दिया गया. फिलहाल सिपाही की स्थिति गंभीर बनी हुई है. कॉन्स्टेबल के पीठ और हाथ में गंभीर चोटे आई  है. जानकरी के अनुसार गाड़ी मनेर का बालू कारोबारी अभिनव कुमार सिंह चला रहा था. इस घटना की जानकारी मिलते ही ट्रैफिक एसपी अनिल कुमार भी मौके पर पहुंच गए. ट्रैफिक थाना के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपित कार चालक फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.


ट्रैफिक एसपी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल महिला कॉन्स्टेबल बबिता कुमारी मूल रूप से शेखपुरा जिले की रहने वाली है. वो पटना में ट्रैफिक पुलिस में पोस्टेड है. बबीता कुमारी की तैनाती ट्रैफिक संचालन के मकसद से पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर की गई थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि बेली रोड पर फॉर्च्यूनर कार हड़ताली मोड़ की तरफ से आ रही थी और इनकम टैक्स गोलंबर घूमने की वजह से कार चालक ने गलत तरीके से कार से यू -टर्न लेने की कोशिश की. इसी दौरान मौके पर मौजूद ट्रैफिक कांस्टेबल बबिता ने कार को रोकने का कोशिश की लेकिन कार चालक अभिनव कुमार सिंह ने उसे सीधी टक्कर मार दी.


टक्कर मारने के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल बीच सड़क पर गिर पड़ी. जब उसने उठने की प्रयास भी  की लेकिन चालक ने तेजी से गाड़ी आगे बढ़ाई. कॉन्स्टेबल का यूनिफार्म का विसिल कार्ड फुट रेस्ट में फंस गया. चालक भागने में लगा रहा और उसने बबीता की चीख भी नहीं सुनी. स्थानीय लोगों की मानें तो गाड़ी बढ़ते बबीता एक बार चिल्लाई और फिर बेहोश हो गई. करीब 300 मीटर दूर हाईकोर्ट मजार के पास लोगों ने कार को किसी तरह से रोका.