ब्रेकिंग
Instagram पर PM मोदी का नया वीडियो ट्रेंड, पहली पोस्ट देखने वालों का ऐसे जताया आभारBihar Band Today: बिहार बंद से थमा जनजीवन! पटना में 14 कंपनियां तैनात, हाई अलर्ट पर पूरा प्रशासBihar Weather Alert: पटना समेत 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; IMD ने जारी किया बड़ा अपडेटछात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में VIP का 'बिहार बंद' को समर्थन, बोली- सरकार दमन नहीं, संवाद का रास्ता अपनाएपटना छात्र हिंसा मामला: माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय कुमार गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत Instagram पर PM मोदी का नया वीडियो ट्रेंड, पहली पोस्ट देखने वालों का ऐसे जताया आभारBihar Band Today: बिहार बंद से थमा जनजीवन! पटना में 14 कंपनियां तैनात, हाई अलर्ट पर पूरा प्रशासBihar Weather Alert: पटना समेत 14 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; IMD ने जारी किया बड़ा अपडेटछात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में VIP का 'बिहार बंद' को समर्थन, बोली- सरकार दमन नहीं, संवाद का रास्ता अपनाएपटना छात्र हिंसा मामला: माले विधायक संदीप सौरभ और AISA अध्यक्ष धनंजय कुमार गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Bihar Accident : शादी में जा रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर; गांव में पसरा मातम

पूर्वी चंपारण के पताही में दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां शादी में जा रहे दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

Bihar Accident : शादी में जा रहे दो सगे भाइयों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर; गांव में पसरा मातम
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Accident : पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। इस भीषण दुर्घटना में दो सगे भाइयों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान राहुल (21 वर्ष) और अनिकेत (19 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों आपस में सगे भाई थे और उनके पिता का नाम मिंटू पासवान बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई अपने एक संबंधी के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।


हादसा इतना भयावह था कि दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया था। इस हादसे में उनके साथ मौजूद गोलू कुमार नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


स्थानीय लोगों की मदद से घायल गोलू कुमार को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की भी तैयारी की जा रही है।


घटना की सूचना मिलते ही पताही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस फिलहाल अज्ञात वाहन की पहचान करने और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।


इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया है। पिता मिंटू पासवान का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि उनके बेटे अपनी फुआ के यहां शादी समारोह में जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। उन्होंने कहा कि उन्हें रात करीब 8 बजे इस घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने सरकार से उचित मुआवजे की मांग करते हुए कहा कि दोनों बेटों को खोने के बाद अब उनके पास कुछ भी नहीं बचा।


गांव के लोगों ने बताया कि राहुल और अनिकेत दोनों मिलनसार और मेहनती युवक थे। उनकी अचानक मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शादी के घर जाने की खुशी कुछ ही पलों में मातम में बदल गई। जिस घर में खुशियों की तैयारी थी, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है।


स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा को लेकर ठोस कदम उठाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इलाके में तेज रफ्तार वाहनों और लापरवाही से गाड़ी चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने सड़क पर स्पीड ब्रेकर, संकेतक बोर्ड और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।


फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। वहीं प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने की बात कही जा रही है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।