ब्रेकिंग
Bihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरBihar land : बिहार में जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर! जमाबंदी में होगी गड़बड़ी की जांच, मृत रैयतों के नाम भी होंगे अपडेटBihar News : पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट पहुंचा मामला, सरकार से पूछा- क्यों नहीं हो रहा समय पर चुनाव?Bihar News : वकील बने हैं तो ये खबर आपके काम की है! बिहार सरकार देगी ₹5000 महीना, आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरीBihar News: राज्यरानी एक्सप्रेस का बदला रूट, पटना नहीं सोनपुर तक जाएगी ट्रेन; इन तारीखों में शेड्यूल प्रभावितअमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहर

पश्चिम चंपारण: विद्यालय में शिक्षक-शिक्षिका के कथित आपत्तिजनक व्यवहार पर बवाल, जांच शुरू

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बारवा-2 में शिक्षक-शिक्षिका के कथित आपत्तिजनक व्यवहार को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा किया। शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर संबंधित शिक्षकों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटा शिक्षा विभाग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

नरकटियागंज: पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज प्रखंड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय बारवा-2 में सोमवार को शिक्षक और शिक्षिका के कथित आपत्तिजनक व्यवहार को लेकर हंगामा हो गया। छात्रों द्वारा कथित रूप से देखी गई घटना की जानकारी अभिभावकों तक पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए और संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।


ग्रामीणों के विरोध से बना तनावपूर्ण माहौल

ग्रामीणों के विरोध के कारण विद्यालय परिसर में कुछ समय तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) डॉ. संजय कुमार सिंह और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी।


शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

बीईओ डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। प्रारंभिक स्तर पर दोनों संबंधित शिक्षकों को विद्यालय से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर निलंबन सहित अन्य अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारियों को प्रतिवेदन भेजा जाएगा।


शिक्षक ने आरोपों से किया इनकार

आरोपित शिक्षक रामप्रवेश पासवान ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि उन्हें गलत तरीके से बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।


जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

फिलहाल पुलिस और शिक्षा विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस घटना को लेकर पूरे इलाके में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा।

बेतिया से संतोष की रिपोर्ट