ब्रेकिंग
‘पहले सीढ़ी लाइए, तभी बनेगा फेज’… भागलपुर में बिजली विभाग का अजब फरमान, 16 घंटे गुल रही बिजलीआधी रात भरभराकर गिरा मिट्टी का मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार; 12 वर्षीय मासूम की मौतपैसों के विवाद में खूनी खेल, 20 वर्षीय युवक को मारी गोली; मौके पर ही दर्दनाक मौतAnant Singh पटना स्नातक सीट पर JDU में घमासान! नीरज कुमार को हरवाएंगे बाहुबली अनंत सिंह , विपक्षी कैंडिडेट को दिया खुला समर्थन...Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह ‘पहले सीढ़ी लाइए, तभी बनेगा फेज’… भागलपुर में बिजली विभाग का अजब फरमान, 16 घंटे गुल रही बिजलीआधी रात भरभराकर गिरा मिट्टी का मकान, मलबे में दबा पूरा परिवार; 12 वर्षीय मासूम की मौतपैसों के विवाद में खूनी खेल, 20 वर्षीय युवक को मारी गोली; मौके पर ही दर्दनाक मौतAnant Singh पटना स्नातक सीट पर JDU में घमासान! नीरज कुमार को हरवाएंगे बाहुबली अनंत सिंह , विपक्षी कैंडिडेट को दिया खुला समर्थन...Bihar BDO Strike: बिहार के बीडीओ जायेंगे हड़ताल पर, सरकार के सामने बढ़ी बड़ी चुनौती; जानिए क्या है वजह

सड़क अब तक क्यों नहीं बनी? सवाल पूछने पर भड़क गया मुखिया पति, युवक को बेरहमी से पीटा; वीडियो वायरल

Bihar Viral Video: पश्चिम चंपारण में सड़क निर्माण को लेकर सवाल पूछना एक युवक को महंगा पड़ गया। आरोप है कि मुखिया पति ने युवक के साथ मारपीट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी...

सड़क अब तक क्यों नहीं बनी? सवाल पूछने पर भड़क गया मुखिया पति, युवक को बेरहमी से पीटा; वीडियो वायरल
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Viral Video: पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया प्रखंड की धमौरा पंचायत में सड़क निर्माण को लेकर सवाल पूछने पर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि मुखिया पति कमलेश यादव ने युवक की सरेआम पिटाई कर दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में लोगों के बीच नाराजगी देखने को मिल रही है.


बताया जा रहा है कि धमौरा पंचायत के वृंदावन गांव निवासी जमालुद्दीन हसन ने सड़क निर्माण में हो रही देरी को लेकर सवाल पूछा था. आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर मुखिया पति ने पहले गाली-गलौज की और फिर युवक के साथ मारपीट कर दी. घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे मामले का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है.


वीडियो वायरल होने के बाद पंचायत में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. कई लोगों ने जनप्रतिनिधियों के इस तरह के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं. हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.


मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है. साठी थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की सूचना मिली है और पूरे मामले की जांच की जा रही है.


उन्होंने कहा कि अभी तक पीड़ित युवक या किसी अन्य व्यक्ति की ओर से थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.