ब्रेकिंग
खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है

सप्तक्रांति एक्सप्रेस में शराब तस्करी का खुलासा, पैंट्री कार से 42 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद

बेतिया में सप्तक्रांति एक्सप्रेस की विशेष जांच के दौरान रेल सुरक्षा बल और अन्य एजेंसियों ने पैंट्री कार से 42.165 लीटर विदेशी शराब बरामद की। मामले में पैंट्री मैनेजर समेत कई कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया में गुरुवार को रेल सुरक्षा बल (RPF) एवं अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा ट्रेन संख्या 12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रेन की पैंट्री कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद होने से हड़कंप मच गया।


जांच के दौरान पैंट्री कार मैनेजर संतोष शाह के केबिन से 750 एमएल की 31 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। वहीं पैंट्री मैन राज कुमार के कब्जे से 750 एमएल की 24 बोतल विदेशी शराब जब्त की गई। इसके अलावा सफाई कर्मी गोविंद कुमार के पास से 180 एमएल की दो बोतल और सफाई कर्मी रिकी कुमार के पास से तीन बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। छापेमारी के दौरान कुल 60 बोतल विदेशी शराब जब्त की गई, जिसकी कुल मात्रा लगभग 42.165 लीटर बताई गई है।


रेल सुरक्षा बल और पुलिस ने शराब बरामदगी के मामले में संबंधित कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शराब की इतनी बड़ी खेप मिलने के बाद जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इसे कहां ले जाया जा रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं?