ब्रेकिंग
गोपाल मंडल का JDU पर बड़ा हमला, बेटे के कांग्रेस में शामिल होते ही जनता दल यूनाइटेड को बताया ‘बिचौलियों की पार्टी’✦बिहार में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखी चादरों की बिक्री से मचा हड़कंप, दो फेरीवालों को पुलिस ने दबोचा✦मुंगेर में बड़ी देवी महारानी के दर्शन को उमड़ी भीड़, 1.5 किलोमीटर लंबी कतार✦मुंगेर में सिगरेट के 22,500 खाली डिब्बे बरामद, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी✦नवरात्रि के बीच बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों समेत चार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम✦गोपाल मंडल का JDU पर बड़ा हमला, बेटे के कांग्रेस में शामिल होते ही जनता दल यूनाइटेड को बताया ‘बिचौलियों की पार्टी’✦बिहार में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखी चादरों की बिक्री से मचा हड़कंप, दो फेरीवालों को पुलिस ने दबोचा✦मुंगेर में बड़ी देवी महारानी के दर्शन को उमड़ी भीड़, 1.5 किलोमीटर लंबी कतार✦मुंगेर में सिगरेट के 22,500 खाली डिब्बे बरामद, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी✦नवरात्रि के बीच बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों समेत चार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

निजी नर्सिंग होम और जांच केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, कई जगह छापेमारी से हड़कंप

Bihar Health News: बगहा के रामनगर में स्वास्थ्य विभाग ने नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड सेंटर और पैथोलॉजी जांच केंद्रों पर अचानक छापेमारी की। टीम ने एक दर्जन से अधिक संस्थानों में पहुंचकर जरूरी कागजात और लाइसेंस की जांच की। जिन संस्थानों के दस्तावेज...

निजी नर्सिंग होम और जांच केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, कई जगह छापेमारी से हड़कंप
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Health News: बगहा के रामनगर में स्वास्थ्य विभाग ने नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड सेंटर और जांच घरों के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजेश कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रामनगर क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक संस्थानों की जांच की.


छापेमारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न नर्सिंग होम, अल्ट्रासाउंड सेंटर और पैथोलॉजी जांच केंद्रों के संचालकों से संस्थान से संबंधित जरूरी कागजात और दस्तावेज मांगे. टीम ने संस्थानों में उपलब्ध दस्तावेजों की जांच करते हुए उनकी वैधता की जानकारी ली.


इन संस्थानों में हुई जांच

अभियान के दौरान किलकारी, अपोलो अल्ट्रासाउंड, कामाख्या अल्ट्रासाउंड, गुड हेल्थ क्लिनिक, जन्मस्थान, जय अंबे पैथोलैब और सिटी पॉलीक्लिनिक समेत कई संस्थानों की जांच की गई. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संबंधित संचालकों से संस्थान के संचालन से जुड़े आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने को कहा.


जांच के दौरान कुछ संस्थानों के संचालक मौके पर मौजूद नहीं मिले. वहीं कुछ संस्थानों के दस्तावेज जांच के दौरान वैध पाए गए. जिन संस्थानों की ओर से आवश्यक कागजात प्रस्तुत नहीं किए गए हैं, उनके खिलाफ स्वास्थ्य विभाग आगे की कार्रवाई करेगा.


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्पष्ट किया कि जिन संस्थानों के पास संचालन से संबंधित जरूरी दस्तावेज नहीं पाए जाएंगे या जो संस्थान जांच के दौरान आवश्यक कागजात उपलब्ध नहीं करा सकेंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. जरूरत पड़ने पर ऐसे संस्थानों को सील भी किया जा सकता है.