ब्रेकिंग
3 बहनों ने एक ही युवक से मंदिर में शादी का किया दावा, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिसपटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान इनोवा पर पथराव, 10-15 की संख्या में आए युवकों ने की तोड़फोड़, गाड़ी के मालिक पर भी जानलेवा हमला Bihar News: भ्रष्ट CO को 4 साल की सजा, चार हजार घूस लेते विजिलेंस ने किया था गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: चुनाव आयोग पहुंची जन सुराज, बीजेपी और पटना पुलिस पर लगाया उत्पीड़न व आचार संहिता उल्लंघन का आरोपNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ आंदोलन करेंगे अन्ना हजारे, प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र3 बहनों ने एक ही युवक से मंदिर में शादी का किया दावा, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिसपटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान इनोवा पर पथराव, 10-15 की संख्या में आए युवकों ने की तोड़फोड़, गाड़ी के मालिक पर भी जानलेवा हमला Bihar News: भ्रष्ट CO को 4 साल की सजा, चार हजार घूस लेते विजिलेंस ने किया था गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: चुनाव आयोग पहुंची जन सुराज, बीजेपी और पटना पुलिस पर लगाया उत्पीड़न व आचार संहिता उल्लंघन का आरोपNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ आंदोलन करेंगे अन्ना हजारे, प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र

सील तोड़कर चल रहा था इमरजेंसी अस्पताल, छापेमारी में खुलासा

नरकटियागंज में प्रशासनिक छापेमारी के दौरान सील तोड़कर अवैध रूप से चल रहे इमरजेंसी अस्पताल का खुलासा हुआ। मौके से डॉक्टर फरार हो गया, FIR दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

बिहार न्यूज
डॉक्टर फरार-FIR की तैयारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

WEST CHAMPARAN: नरकटियागंज नगर में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी के दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। प्रशासन द्वारा पहले से सील किए गए इमरजेंसी अस्पताल को अवैध रूप से दोबारा संचालित किया जा रहा था। गुरुवार को जिला पदाधिकारी तरोनजोत सिंह के निर्देश पर जब टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, तो अस्पताल में मरीजों की भीड़ और ओपीडी सेवा जारी मिली।


छापेमारी टीम के पहुंचते ही वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. सद्दाम अफरातफरी के बीच मौके से फरार हो गए। यह वही अस्पताल है, जिसे पूर्व में अनियमितताओं के कारण बंद कर सील कर दिया गया था, लेकिन संचालकों ने नियमों की अनदेखी करते हुए सील तोड़कर फिर से संचालन शुरू कर दिया।


अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि सील तोड़कर अस्पताल चलाना गंभीर कानूनी उल्लंघन है। पूरे मामले की जानकारी सिविल सर्जन और अनुमंडल पदाधिकारी को दे दी गई है। अधिकारियों के निर्देश पर अब अस्पताल संचालक डॉ. सद्दाम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

बेतिया से संतोष की रिपोर्ट