ब्रेकिंग
Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत✦Bihar Crime : पटना में कार के अंदर रिटायर्ड इंजीनियर का शव मिलने से सनसनी, कनपटी के पीछे लगी थी गोली; पास में मिली पिस्टल, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस✦Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन या JDU की अंदरूनी तस्वीर ! नीतीश-निशांत-ललन के जयकारे ने किसकी नींद उड़ा दी? JDU में ‘सब ठीक’ वाला दावा फिर कटघरे में...✦Bihar MLC Election: महागठबंधन में रार! 5 अक्टूबर को बड़ा सियासी दिन! कांग्रेस के 5 उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, RJD से सीधा मुकाबला✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का कहर! 20 लोगों की मौत, चंपारण-सारण में हालात गंभीर; 50 गांवों का संपर्क टूटा✦सीतामढ़ी में दर्दनाक हादसा... छोटी बहन को बचाने पानी में उतरी बड़ी बहन, दोनों की डूबने से मौत

बिहार में रिटायर्ड सेना के घर बड़ी चोरी, पड़ोसी महिला को बनाया बंधक... लाखों का माल लेकर फरार हुआ बदमाश

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में सेना के एक रिटायर्ड कैप्टन के सूने घर को चोरों ने निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान बदमाशों ने पड़ोस की एक महिला को भी बंधक बनाकर उससे गहने लूट लिए। पुलिस अब वैज्ञानिक साक्ष्यों और सीसीटीवी

बिहार में रिटायर्ड सेना के घर बड़ी चोरी, पड़ोसी महिला को बनाया बंधक... लाखों का माल लेकर फरार हुआ बदमाश
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने एक रिटायर्ड सेना अधिकारी के सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर करीब 30 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं, विरोध की आशंका होने पर पड़ोस की एक महिला को बंधक बनाकर उसके गहने भी लूट लिए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम की मदद से मामले की जांच में जुटी है।


मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र स्थित कच्ची-पक्की ओपी अंतर्गत आगा नगर गांव में शुक्रवार देर रात यह सनसनीखेज वारदात हुई। जानकारी के अनुसार, सेना से रिटायर्ड कैप्टन राजेंद्र ठाकुर अपनी पत्नी के घुटने का ऑपरेशन कराने के लिए परिवार के साथ एक निजी अस्पताल में थे। इसी दौरान सूने पड़े घर पर आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने धावा बोल दिया।


बताया जा रहा है कि अपराधियों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ने के लिए किसी विशेष केमिकल का इस्तेमाल किया। घर में घुसने के बाद उन्होंने छह कमरों की अलमारियां और गोदरेज तोड़ डाले तथा वहां रखे लाखों रुपये के जेवरात और नकदी समेटकर फरार हो गए। चोरी के दौरान पूरे घर का सामान भी बिखेर दिया गया।


वारदात के दौरान अपराधियों ने पड़ोस में रहने वाली एक महिला को भी अपना शिकार बनाया। सुबह जब महिला फूल तोड़ने के लिए घर से बाहर निकली तो बदमाशों ने उसे हथियार का भय दिखाकर बंधक बना लिया। इसके बाद उसके गले से सोने की सिकड़ी और कान के कुंडल भी लूट लिए। वहीं, किसी के बाहर न निकल सके, इसके लिए कैप्टन राजेंद्र ठाकुर के भाई राम ईश्वर ठाकुर के घर की कुंडी बाहर से बंद कर दी गई।


सुबह घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और अन्य वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए।