ब्रेकिंग
3 बहनों ने एक ही युवक से मंदिर में शादी का किया दावा, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिसपटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान इनोवा पर पथराव, 10-15 की संख्या में आए युवकों ने की तोड़फोड़, गाड़ी के मालिक पर भी जानलेवा हमला Bihar News: भ्रष्ट CO को 4 साल की सजा, चार हजार घूस लेते विजिलेंस ने किया था गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: चुनाव आयोग पहुंची जन सुराज, बीजेपी और पटना पुलिस पर लगाया उत्पीड़न व आचार संहिता उल्लंघन का आरोपNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ आंदोलन करेंगे अन्ना हजारे, प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र3 बहनों ने एक ही युवक से मंदिर में शादी का किया दावा, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिसपटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान इनोवा पर पथराव, 10-15 की संख्या में आए युवकों ने की तोड़फोड़, गाड़ी के मालिक पर भी जानलेवा हमला Bihar News: भ्रष्ट CO को 4 साल की सजा, चार हजार घूस लेते विजिलेंस ने किया था गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: चुनाव आयोग पहुंची जन सुराज, बीजेपी और पटना पुलिस पर लगाया उत्पीड़न व आचार संहिता उल्लंघन का आरोपNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ आंदोलन करेंगे अन्ना हजारे, प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र

पति ने साथ रखने से किया इनकार तो मोबाइल टावर पर चढ़ गई पत्नी, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

प्रेम विवाह के बाद पति द्वारा साथ रखने से इनकार किए जाने पर एक विवाहिता मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया। घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी रही।

बिहार न्यूज
टावर पर चढ़ने का ट्रैंड जारी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: प्रेम विवाह के बाद पति द्वारा साथ रखने से इनकार किए जाने से आहत एक विवाहिता रविवार की सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत और समझाने के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस दौरान करीब कई घंटों तक हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।


जानकारी के अनुसार महिला की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पिपरा गांव निवासी लालजी गुप्ता की पुत्री प्रियंका देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि करीब एक वर्ष पूर्व प्रियंका ने चौतरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतापार पतिलार निवासी अमीन अंसारी के साथ न्यायालय में प्रेम विवाह किया था। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। विवाह के बाद कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में पति ने उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया।


पति की बेरुखी से परेशान प्रियंका रविवार सुबह चौतरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला को टावर पर चढ़ा देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर मौके पर जुट गए। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।


सूचना मिलते ही डायल 112 और स्थानीय थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने धैर्य और सूझबूझ का परिचय देते हुए काफी देर तक महिला को समझाने का प्रयास किया। अंततः पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।


महिला के सुरक्षित नीचे आने के बाद प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। महिला के परिजनों से संपर्क स्थापित किया जा रहा है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। समय रहते पुलिस की सक्रियता और समझदारी से एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। घटना पूरे दिन क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

टैग्स