ब्रेकिंग
सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप✦सम्राट चौधरी को गोली वाली बात पर घिरे प्रशांत किशोर, पटना साइबर थाने में शिकायत; FIR की मांग✦मोतिहारी-मुजफ्फरपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक; देवर-भाभी की मौत, दो घायल✦Bihar Politics : बाढ़ में अनंत सिंह का शक्ति प्रदर्शन, भीड़ संभालने खुद सड़क पर उतरे SDM और SDPO; चुनावी घमासान हुआ तेज✦पटना में सर्टिफिकेट के लिए अभ्यर्थियों का हंगामा, मिठापुर में सड़क जाम, यूनिवर्सिटी में उमड़ी भीड़✦Bihar School Scam : बिहार के स्कूलों में ‘बिल का खेल’? एक ही काम के 2 से 5 बार भुगतान का आरोप, जांच रिपोर्ट से मचा हड़कंप

‘मैंने अपनी मर्जी से इनसे मैरिज की है..’, मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से रचाई शादी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Bihar News: पश्चिम चंपारण में कथित अपहरण मामले के बीच मुस्लिम युवती का वीडियो वायरल, युवती ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से हिंदू युवक से शादी की है। पुलिस वीडियो की सत्यता और पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Bihar News
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज नगर के एक मोहल्ले से कथित रूप से अपहृत युवती का अपने प्रेमी के साथ बनाया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है। वायरल वीडियो में युवती अपने प्रेमी के साथ नजर आ रही है और दावा कर रही है कि उसने अपनी इच्छा से शादी की है। 



वीडियो में वह कहती है कि इस मामले में उसके पति और ससुराल पक्ष के किसी भी सदस्य का कोई दोष नहीं है। साथ ही उसने यह भी कहा है कि यदि उसके पति या ससुराल के लोगों के साथ किसी प्रकार की अनहोनी होती है तो इसके लिए उसके परिजन जिम्मेदार होंगे।



इधर, शिकारपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें वायरल वीडियो की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि वीडियो की सत्यता और उससे जुड़े तथ्यों की जांच कराई जा रही है।



युवती के पिता ने शिकारपुर थाना में 7 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज एफआईआर में सूरज कुमार समेत पांच लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है। आरोप लगाया गया है कि उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से 4 जुलाई को भगा लिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट…

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता