ब्रेकिंग
बांका प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र को लेकर विवाद, बीडीओ से धक्का-मुक्की; पूर्व मुखिया समेत 4 पर केसअब कीपैड फोन से भी बिना नेट के भेज सकेंगे पैसे, बिना इंटरनेट होगा UPI पेमेंट!टिश्यू पेपर पर ‘BOMB’ लिखा मिला, एअर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंगस्वाइन फ्लू के बीच अब चूहा बुखार का खतरा, 2 महीने में 130 से ज्यादा केस मिलेBihar News: घूसखोर DCLR कंचन कुमारी झा के खिलाफ स्पीडी ट्रायल ! 7 साल तक की हो सकती है सजा, विवाद के बीच विजिलेंस ब्यूरो ने शिकायतकर्ता को पटना बुलाया...बांका प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र को लेकर विवाद, बीडीओ से धक्का-मुक्की; पूर्व मुखिया समेत 4 पर केसअब कीपैड फोन से भी बिना नेट के भेज सकेंगे पैसे, बिना इंटरनेट होगा UPI पेमेंट!टिश्यू पेपर पर ‘BOMB’ लिखा मिला, एअर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंगस्वाइन फ्लू के बीच अब चूहा बुखार का खतरा, 2 महीने में 130 से ज्यादा केस मिलेBihar News: घूसखोर DCLR कंचन कुमारी झा के खिलाफ स्पीडी ट्रायल ! 7 साल तक की हो सकती है सजा, विवाद के बीच विजिलेंस ब्यूरो ने शिकायतकर्ता को पटना बुलाया...

Bihar Crime : बिहार में अहले सुबह बिजली कर्मचारी की हत्या, बेखौफ अपराधियों ने सरेआम पहले चाकू से गोदा फिर गोली मारी

Bihar Crime: बिहार में बेलगाम अपराधियों ने अहले सुबह एक बिजली कर्मचारी की हत्या कर दी है. मॉर्निंग वाक करने निकले कर्मचारी को पहले चाकू से गोदा गया और फिर गोली मार दी गयी. इस घटना के बाद आस-पास के लोग दहशत में हैं.

Bihar Crime
murder of electicity employee in west champaran in bihar
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Bihar Crime : बिहार में बेखौफ होते जा रहे अपराधियों ने अहले सुबह बड़ी घटना को अंजाम दिया है. अपराधियों ने बीच सड़क पर बिजली विभाग के कर्मचारी की बर्बर हत्या कर दी है. हत्या की इस घटना के बाद लोगों में सनसनी फैल गयी है. वैसे, पुलिस मामले की जांच कर रही है. 


बेतिय़ा में हुई घटना

ये घटना पश्चिम चंपारण यानि बेतिया जिले में हुई है. पश्चिम चंपारण जिले में विद्युत विभाग के कार्यपालक सहायक की हत्या कर दी गई है. वैसे घटना स्थल पश्चिम चंपारण जिले का नरकटियागंज बाजार है, जहां बर्बर तरीके से विद्युत कर्मचारी की हत्या की गयी है. 


जो खबर आ रही है उसके मुताबिक नरकटियागंज में विद्युत कर्मी को पहले चाकू से गोदा गया और फिर गोली मार दी गई. घटना नरकटियागंज के गोपाला ब्रह्म स्थान इलाके की है. इस मोहल्ले में सोमवार की सुबह गोलीबारी से लोग दहल उठे. 


मार्निंग वाक पर निकले थे कर्मचारी

अपराधियों ने गोपाला ब्रह्म स्थान मोहल्ले में टीपी वर्मा कॉलेज गेट के सामने टहलने निकले विद्युत विभाग के कार्यपालक सहायक संजीव कुमार को पहले चाकू से गोदा और फिर गोली मार दी. संजीव कुमार की उम्र लगभग 35 साल की थी. बगल में ही उनका आवास था.


खबर मिलने के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल अवस्था मे उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने बेतिया रेफर कर दिया. लेकिन रास्ते मे ही बिजली कर्मी ने दम तोड़ दिया. खबर मिलने के बाद एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ,थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रथम दृष्टया ये मामला भूमि विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है.