ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI दलालों से करा रहे थे वसूली, DM ने की छापेमारी...सरकारी मोबाइल हुआ जब्त

Bihar Transport News: बेतिया डीएम दिनेश कुमार राय ने जिले के परिवहन विभाग में चल रही दलाली का पर्दाफाश किया है. साथ ही दो दलालों को गिरफ्तार किया है। मोटरयान निरीक्षक का सरकारी मोबाईल जब्त किया गया है.

Bihar Transport News,Corrupt Officers, Bettiah DM, raids, TRANSPORT MVI, बेतिया मोटरयान निरीक्षक, परिवहन विभाग
© SELF
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Transport News: परिवहन विभाग में कुछ ऐसे अधिकारी हैं जो बदनाम हैं, जिन्हें नियम-कानून से मतलब नहीं. एक मात्र मकसद अवैध धंधा करना है. आज बेतिया के मोटरयान निरीक्षक की पोल खुली है. खुद जिलाधिकारी ने छापेमारी कर मोटरयान निरीक्षक(mvi) को बेनकाब किया है. जिलाधिकारी ने कहा है कि परिवहन विभाग के अधिकारी का मोबाईल जब्त किया गया है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी. 

मोटरयान निरीक्षक दलालों से करा रहे गाड़ी की चेकिंग..सरकारी मोबाईल जब्त 

 बड़ी खबर बेतिया से है जहां डीएम दिनेश कुमार राय ने जिले के परिवहन विभाग में चल रहे दलाली का पर्दाफाश किया है. साथ ही दो दलालों को गिरफ्तार किया है। दोनों दलाल मोटरयान निरीक्षक (MVI) अनूप कुमार सिंह की जगह पर खुद ही गाड़ियों का सत्यापन कर रहे थे.  मोटरयान निरीक्षक अनूप कुमार सिंह ड्यूटी से गायब थे. 

मोबाईल की जांच से पूरे मामले से उठेगा पर्दा 

बेतिया जिलाधिकारी की रेड में मौके से एक गाड़ी को भी जब्त किया गया है. एक सरकारी मोबाइल जो एमवीआई का है, समेत चार मोबाइल जब्त किए गए हैं. जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई चल रही है। गिरफ्तार किए गए दोनों दलालों को मुफस्सिल थाना की पुलिस को सौंप दिया गया है। गिरफ्तार दलालों में एक राजू कुमार सिंह और दूसरा राजीव कुमार है. जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने कहा कि पूरे मामले में सरकारी सेवक के खिलाफ भी कार्रवाई होगी. मोबाईल जब्त किया गया है, इस आधार पर आगे का एक्शन होगा.  

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता