ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

bihar crime : नए साल पर पार्टी करने निकले युवक का 6 दिन बाद शव बरामद, चेहरा भी कूच दिया

एक जनवरी को जौकटिया के वार्ड-12 रामाज्ञा सहनी का पुत्र प्रदीप सहनी (27) दोस्तों के साथ नववर्ष की पार्टी मनाने के लिए घर से निकला था। तभी से वह गायब था।

BIHAR CRIME
युवक का शव बरामद
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

bihar crime : बिहार की पश्चिम चंपारण जिले से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के जौकटिया वार्ड-12 से बीते छह दिनों से गायब युवक का शव रविवार सुबह में लालसरैया के ठरेसरी नहर के समीप गन्ने के खेत से पुलिस ने बरामद किया। इस शव के बरामदगी के बाद काफी चर्चा हो रहा है। 


जानकारी हो कि, नववर्ष पर दोस्तों संग पार्टी मनाने के लिए घर से निकला था। वहीं,अपराधियों ने उसके चेहरे को बुरी तरह कूच दिया है। उसके नाजुक अंगों को भी काट दिया। घटना की जानकारी मिलते ही गन्ने के खेत के पास ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया है। मामले की छानबीन व अपराधियों गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


बताया जा रहा है कि बीते एक जनवरी को जौकटिया के वार्ड-12 रामाज्ञा सहनी का पुत्र प्रदीप सहनी (27) दोस्तों के साथ नववर्ष की पार्टी मनाने के लिए घर से निकला था। तभी से वह गायब था। परिजन अपने स्तर से उसकी खोजबीन कर रहे थे। छह दिन बाद गन्ने के खेत की ओर ग्रामीण गये तो युवक का शव दिखा। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।


इधर, गांव में जानकारी मिलते ही फैल गई। जिसे भी शव मिलने के बारे में जानकारी मिली वह गन्ने के खेत की ओर भागा। इधर, पुलिस का कहना है कि शनिवार को उसकी बाइक बरामद की गई थी। शव मिलने से थोड़ी दूरी पर पार्टी करने के निशान मिले हैं।