ब्रेकिंग
त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी✦त्योहारों के बीच नकली मसालों के कारोबार का भंडाफोड़, SDM के नेतृत्व में फैक्ट्री पर छापेमारी✦Bihar Politics : अनंत सिंह का ‘पुदीना अटैक’! नीरज को हराने की जिद, अब नीतीश तक पहुंचेगी लड़ाई?✦सोनभद्र से मिर्च लेकर सहरसा जा रहे यूपी के पिकअप मालिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में हड़कंप✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी

पश्चिम चंपारण में बाघ का आतंक: गाय के बछड़े को बनाया शिकार, दहशत में इलाके के लोग

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण के बगहा अनुमंडल में बाघ ने गाय के बछड़े का शिकार कर लिया, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर बाघ की ट्रैकिंग शुरू कर दी है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पश्चिम चंपारण के बगहा अनुमंडल में एक बार फिर बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। रामनगर प्रखंड के बड़ा बेलवा गांव के समीप एक बाघ ने गाय के बछड़े को अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है और ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।



जानकारी के अनुसार, बड़ा बेलवा गांव निवासी कृष्णा यादव अपने मवेशियों को चराने के लिए मसान नदी के किनारे गए थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक हमला कर गाय के बछड़े को दबोच लिया और जंगल की ओर ले गया। 



घटना को देखकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर राघिया रेंज की वन विभाग टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर बाघ की ट्रैकिंग शुरू कर दी। वनकर्मी बाघ की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहे हैं।



स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले करीब एक सप्ताह से बाघ रिहायशी इलाके और मसान नदी के आसपास लगातार देखा जा रहा है। इससे किसानों और पशुपालकों में डर का माहौल है। शाम होते ही लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं और मवेशियों को भी जंगल या नदी किनारे चराने नहीं ले जा रहे हैं।



वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने, अकेले जंगल या नदी किनारे नहीं जाने तथा बाघ दिखाई देने पर तुरंत विभाग को सूचना देने की अपील की है। साथ ही प्रभावित इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता