ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग: ₹25 हजार के इनामी अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या8 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए तेजस्वी, ट्वीट कर सीवान हिंसा पर सरकार को घेरा, पुलिस फायरिंग की जांच और कार्रवाई की मांगसीवान हिंसा के बाद इंटरनेट और सोशल मीडिया पर 24 घंटे की रोक, मुजफ्फरपुर-औरंगाबाद से बैन हटाBihar Transfer Posting: बिहार के 15 जिलों में सब रजिस्ट्रार की पोस्टिंग, जून माह में नहीं हो पाया था तबादला...प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हुआ ऐलानसीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग: ₹25 हजार के इनामी अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या8 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए तेजस्वी, ट्वीट कर सीवान हिंसा पर सरकार को घेरा, पुलिस फायरिंग की जांच और कार्रवाई की मांगसीवान हिंसा के बाद इंटरनेट और सोशल मीडिया पर 24 घंटे की रोक, मुजफ्फरपुर-औरंगाबाद से बैन हटाBihar Transfer Posting: बिहार के 15 जिलों में सब रजिस्ट्रार की पोस्टिंग, जून माह में नहीं हो पाया था तबादला...प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हुआ ऐलान

मोबाइल-लैपटॉप के लिए टावर पर चढ़ा युवक, मां के समझाने पर खत्म हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

बेतिया में युवक मोबाइल और लैपटॉप के विवाद में बिजली टावर पर चढ़ गया। घंटों चले ड्रामे के बाद मां के समझाने और सामान मिलने पर वह सुरक्षित नीचे उतर आया।

बिहार न्यूज
टावर पर चढ़ने का दौर जारी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: आजकल युवाओं को ना जाने क्या हो गया है कि अपनी मांग को मंगवाने के लिए टावर पर चढ़ जा रहे हैं। पहले तो युवक शोले के वीरु स्टाइल में टावर पर चढ़ जा रहे थे लेकिन अब लड़कियां भी मांग मंगवाने के लिए टावर पर चढ़ जा रही है। बिजली का हाइटेंशन टावर पर चढ़ने का एक और मामला बिहार के पश्चिम चंपारण से सामने आया है। 


बेतिया के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक का मोबाइल, लैपटॉप और पावर बैंक जब दोस्त ले लिया और कई दिनों से वापस नहीं कर रहा था तब गुस्से में आकर वह बिजली के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। 


यह मामला वृद्ध आश्रम के पास की बताई जा रही है। युवक के टावर पर चढ़ते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को सुरक्षित टावर से नीचे उतारने की कोशिश की। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बावजूद युवक टावर से उतरने को तैयार नहीं था।


वह बार-बार यही कह रहा था कि उसके एक दोस्त ने उसका मोबाइल, लैपटॉप और पावर बैंक ले लिया है और कई दिनों से वापस नहीं कर रहा है। स्थिति उस समय बदली जब युवक की मां को मौके पर बुलाया गया। मां ने युवक के दोस्त से उसका सामान वापस लिया और मौके पर पहुंचीं।


इसके बाद युवक ने शर्त रखी कि पहले सभी पुलिसकर्मी पीछे हटें, तभी वह नीचे उतरेगा। पुलिस के पीछे हटते ही युवक धीरे-धीरे टावर से उतरकर सुरक्षित नीचे आ गया। युवक की पहचान गोड़वा टोला गांव निवासी किसनौती देवी के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। जिस दोस्त ने युवक का मोबाइल, लैपटॉप और पावर बैंक ले लिया है उसे भी बुलाकर पूछताछ की जा रही है। 

मोबाइल-लैपटॉप के लिए टावर पर चढ़ा युवक, मां के समझाने पर खत्म हुआ हाई वोल्टेज ड्रामामोबाइल-लैपटॉप के लिए टावर पर चढ़ा युवक, मां के समझाने पर खत्म हुआ हाई वोल्टेज ड्रामामोबाइल-लैपटॉप के लिए टावर पर चढ़ा युवक, मां के समझाने पर खत्म हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

टैग्स