ब्रेकिंग
Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा... ट्रेन की चपेट में आया 18 वर्षीय छात्र, मौके पर मौत

Bihar Train Accident: बेतिया में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय पॉलिटेक्निक छात्र की मौत हो गई। हादसा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महना गन्नी गांव के पास हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर...

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा... ट्रेन की चपेट में आया 18 वर्षीय छात्र, मौके पर मौत
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Train Accident: बेतिया के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के महना गन्नी गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय छात्र की मौत हो गई. मृतक की पहचान औरंगाबाद जिले के अम्मा थाना क्षेत्र निवासी जगनारायण पाल के पुत्र अभिजीत कुमार के रूप में हुई है.


घटना की जानकारी मिलते ही मुफ्फसिल थानाध्यक्ष सम्राट सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.


बताया जाता है कि अभिजीत कुमार बेतिया पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र था. वह करीब एक सप्ताह पहले ही अपने घर से बेतिया कॉलेज आया था. इसी दौरान महना गन्नी गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर वह ट्रेन की चपेट में आ गया. हादसे में उसकी मौत हो गई.


घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन और कॉलेज के छात्र मौके पर पहुंचे. अभिजीत की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया, वहीं कॉलेज के छात्रों में भी शोक की लहर है.


मृतक के मौसेरे भाई अभिषेक कुमार ने बताया कि अभिजीत पढ़ाई में काफी अच्छा था. उसकी अचानक मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है.


मुफ्फसिल थाना पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि छात्र रेलवे ट्रैक पर किस परिस्थिति में पहुंचा और हादसा कैसे हुआ.


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट