ब्रेकिंग
दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦अपने ही बयान पर घिरे मोकामा विधायक अनंत सिंह, 9 मर्डर वाले दावे पर देनी पड़ी सफाई; जानिए.. क्या बोले?

बेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की फर्जी जमाबंदी, DM ने सीओ और राजस्व कर्मचारी से मांगा जवाब

पश्चिम चंपारण के बैरिया अंचल कार्यालय में बंदोबस्ती अभिलेखों से कथित छेड़छाड़ के मामले में पूर्व और वर्तमान अंचल नाजिर समेत आठ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। वहीं, बेतिया राज की करीब छह एकड़ जमीन की फर्जी जमाबंदी पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बैरिया अंचल कार्यालय में सुरक्षित बंदोबस्ती अभिलेखों से कथित छेड़छाड़ के मामले में वर्तमान और पूर्व अंचल नाजिर समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह के आदेश और जांच दल की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।



बैरिया के अंचल अधिकारी अजय कुमार के आवेदन पर बैरिया थाना कांड संख्या 503/2026 दर्ज किया गया है। अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि बंदोबस्ती अभिलेखों में छेड़छाड़ की शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के आधार पर संबंधित लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।



प्राथमिकी में पूर्व अंचल नाजिर अमित कुमार, वर्तमान अंचल नाजिर अरमेश्वर प्रसाद और स्कैनिंग ऑपरेटर बिट्टू कुमार के अलावा बौरिया गांव के रैयत मोतीलाल मुखिया, कपिलदेव बिन, राम उगरे बिन, उग्रीम बिन और मलख मुखिया को नामजद किया गया है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की आशंका भी जताई गई है।



शिकायत की जांच के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर दो सदस्यीय टीम गठित की गई थी। इसमें अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा और बेतिया के भूमि सुधार उप समाहर्ता शामिल थे। टीम ने जांच के बाद अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी। इसके आधार पर डीएम ने अपर समाहर्ता को 24 घंटे के भीतर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया था।



इसी बीच, जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने बेतिया सदर अंचल के पूर्वी करगहिया में बेतिया राज की करीब छह एकड़ जमीन की कथित तौर पर फर्जी जमाबंदी कायम किए जाने के मामले में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया है।



इस निर्देश के आलोक में अपर समाहर्ता ने सीओ पल्लवी कुमारी, संबंधित राजस्व कर्मचारी और तत्कालीन प्रधान लिपिक से जवाब मांगा है। जानकारी के अनुसार, उक्त जमीन का परिमार्जन कर जमाबंदी संख्या 105 सृजित की गई थी। मामला सामने आने के बाद इसे दोबारा शून्य दर्शा दिया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों का स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता