ब्रेकिंग
बाढ़ ने छीना घर, ट्रेनों ने छीनी नींद... रेल पटरी किनारे जिंदगी गुजारने को मजबूर मुंगेर के बाढ़ पीड़ितपटना एयरपोर्ट पर पार्किंग होगी अब और आसान, ऐप से पहले ही बुक कर सकेंगे जगह; बिना FASTag वाले वाहन भी कर पाएंगे ऑनलाइन पेमेंटबेतिया के लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग! धधकती लपटों से मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची दमकलऔरंगाबाद में वर्दी की मर्यादा तार-तार? नशे में एएसआई का ग्रामीणों से विवाद, VIDEO वायरल के बाद निलंबनBihar News: बिहार में बाढ़ से फसल बर्बाद? किसानों के खाते में आएंगे ₹45 हजार तक, लेकिन 33% वाला ये नियम जान लेंबाढ़ ने छीना घर, ट्रेनों ने छीनी नींद... रेल पटरी किनारे जिंदगी गुजारने को मजबूर मुंगेर के बाढ़ पीड़ितपटना एयरपोर्ट पर पार्किंग होगी अब और आसान, ऐप से पहले ही बुक कर सकेंगे जगह; बिना FASTag वाले वाहन भी कर पाएंगे ऑनलाइन पेमेंटबेतिया के लिबर्टी सिनेमा परिसर में भीषण आग! धधकती लपटों से मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची दमकलऔरंगाबाद में वर्दी की मर्यादा तार-तार? नशे में एएसआई का ग्रामीणों से विवाद, VIDEO वायरल के बाद निलंबनBihar News: बिहार में बाढ़ से फसल बर्बाद? किसानों के खाते में आएंगे ₹45 हजार तक, लेकिन 33% वाला ये नियम जान लें

SP की सख्ती: लापरवाही पर 14 पुलिस पदाधिकारी सस्पेंड, 26 पर विभागीय कार्रवाई

बेतिया में पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरतने वाले 14 पुलिस पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। वहीं 26 अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। यह कदम रात्रि गश्ती और निगरानी व्यवस्था की जांच के बाद

बिहार न्यूज
पुलिस कप्तान ने की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

WEST CHAMPARAN: बेतिया जिले में पुलिसकर्मियों की कार्यकुशलता और विधि-व्यवस्था की निगरानी को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन ने बड़ी कार्रवाई की है। कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर 14 पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि 26 अन्य पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि  जिले में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों की कार्यशैली की लगातार समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में 7/8 जून की रात पुलिस उपाधीक्षक यातायात एवं पुलिस उपाधीक्षक रक्षित पुलिस केंद्र, बेतिया से बैरिया, नौतन, जगदीशपुर, बलथर, सिकटा, पुरुषोत्तमपुर और इनरवा थानों की रात्रि गश्ती, निगरानी व्यवस्था तथा पुलिस कार्यों की आकस्मिक जांच कराई गई।


जांच के दौरान कई थानों के रात्रि गश्ती दल, ओडी पदाधिकारी एवं अन्य कर्मी अपने दायित्वों के प्रति लापरवाह पाए गए। निरीक्षण में निर्धारित जिम्मेदारियों के निर्वहन में गंभीर शिथिलता सामने आने पर पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया।


पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा जनता से जुड़े मामलों में उदासीनता किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी निष्ठा, तत्परता और जवाबदेही के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है।


पुलिस प्रशासन ने कहा है कि जनता की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के प्रति बेतिया पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। भविष्य में भी कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

टैग्स