ब्रेकिंग
बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार✦बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा- ‘भारत में जितने भी मुसलमान हैं, सब कन्वर्टेड हैं, राम-कृष्ण को बताया पूर्वज✦कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? फ्लाईदुबई फ्लाइट में संकट के बीच भारतीय पायलट ने संभाला मोर्चा, 180 यात्रियों की बचाई जान ✦भ्रष्ट परिवहन दारोगा की खुल गई पोल, नोएडा से लेकर दिल्ली तक में फ्लैट-ज़मीन, EOU की रेड में और क्या मिला.✦बिहार के पूर्व मंत्री ने चिराग पासवान पर कसा तंज, कहा- ‘गुड़ खाए गुलगुल्ला से परहेज’ वाली है इनकी हालत✦Meerut Blue Drum Case: नीले ड्रम केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

तीन दिन के भीतर दूसरा हादसा: बड़होरिया बड़ी नहर में नहाने गया युवक लापता, तलाश में जुटी NDRF की टीम

Bihar News: बेतिया के नौतन थाना क्षेत्र में बड़ी नहर में नहाने के दौरान 24 वर्षीय मासूम अली तेज धार में लापता हो गया। सूचना के बाद पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बड़ी खबर बेतिया से हैं जहां नौतन थाना क्षेत्र के धुमनगर बड़होरिया स्थित बड़ी नहर के 32 आरडी फाटक के पास रविवार को नहाने के दौरान एक 24 वर्षीय युवक तेज धार में लापता हो गया। तीन दिनों के भीतर नहर में नहाने के दौरान दूसरी घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। 



घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ टीम को सूचना दी। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने लापता युवक की तलाश शुरू कर दी है। लापता युवक की पहचान खड्डा रहिमपुर निवासी हस्मुल्लाह खां के 24 वर्षीय पुत्र मासूम अली के रूप में हुई है। 



ग्रामीणों के अनुसार, मासूम अली नहर के दूसरे किनारे कपड़े उतारकर नहाने के लिए जाने लगा। वहां मौजूद लोगों ने उसे नहर में जाने से मना किया। इसके बावजूद वह 32 आरडी फाटक के दूसरे किनारे स्थित पाये से नहर में छलांग लगा दिया। नहर में पानी का तेज बहाव होने के कारण वह देखते ही देखते लापता हो गया।



घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों के अनुसार, मासूम अली की मां घर पर रहती हैं, जबकि उसके पिता और भाई बाहर काम करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मासूम अली मानसिक रूप से कमजोर था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में जुटी हुई है। तीन दिनों में नहर में नहाने के दौरान दूसरी घटना होने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता