ब्रेकिंग
2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦Bihar News : सिपाही अजीत की मौत में अफेयर का एंगल! दारोगा पुष्पा से रिश्तों की चर्चा, झूठी कहानी के पीछे क्या था राज?✦Bihar News : बिहार में 2424 KM सड़कें बनेंगी, 1.64 लाख करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; 8 जिलों को बड़ा फायदा✦2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦Bihar News : सिपाही अजीत की मौत में अफेयर का एंगल! दारोगा पुष्पा से रिश्तों की चर्चा, झूठी कहानी के पीछे क्या था राज?✦Bihar News : बिहार में 2424 KM सड़कें बनेंगी, 1.64 लाख करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; 8 जिलों को बड़ा फायदा

महिला ने पुल से नदी में लगाई छलांग, ग्रामीणों की बहादुरी से बाल-बाल बची जान

Bihar News: बेतिया के मझौलिया में महिला ने पुल से नदी में छलांग लगा दी, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता और बहादुरी से उसकी जान बच गई। असफाक आलम और साथियों ने नदी में कूदकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पश्चिम चंपारण के बेतिया में मझौलिया प्रखंड के पिपरपाती पुल पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने अचानक नदी में छलांग लगा दी। घटना को देखकर पुल पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।



इसी दौरान बढ़ईया गांव निवासी असफाक आलम ने अपने दोस्तों के साथ बिना किसी देर किए अपनी जान की परवाह किए बिना नदी में छलांग लगा दी। सभी ने तैरकर महिला तक पहुंचते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों के सहयोग से महिला को नदी के किनारे लाया गया, जहां उसकी प्राथमिक देखभाल की गई। 



समय रहते किए गए इस साहसिक प्रयास से महिला की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलने पर महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। महिला की स्थिति सामान्य होने के बाद उसे सुरक्षित उसके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।



बताया जाता है कि महिला का ससुराल रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बेला बेलासपुर गांव में है, जबकि उसका मायका मझौलिया थाना क्षेत्र के रतनमाला गांव में स्थित है। ग्रामीणों ने असफाक आलम और उनके साथियों की बहादुरी, तत्परता और मानवता की भावना की जमकर सराहना की। लोगों का कहना था कि यदि समय पर बचाव नहीं किया जाता, तो यह घटना एक बड़े हादसे में बदल सकती थी।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता