ब्रेकिंग
8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल8 फीट लंबे मगरमच्छ को रोड पर घूमता देख सहमे ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यूकटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में ताक-झांक करने का आरोप, पकड़ा गया कर्मचारी, छात्राओं ने किया भारी हंगामाबिहार के DGP विनय कुमार 21 दिन की छुट्टी पर गये, प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार बिहार में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के विकास को मिलेगी रफ्तार, CEPT-CRDF के बीच हुआ समझौतानित्यानंद राय के क्षेत्र में नोटों की गड्डी लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, महिलाओं और बच्चियों को नाव पर पैसे बांटते VIDEO वायरल

स्वर्ण व्यवसायी को बदमाशों ने सीने में मारी गोली, GMCH में इलाज को लेकर भड़का हंगामा; मौके पर मची अफरातफरी

Bihar Crime News: पश्चिम चंपारण के बेतिया में दुकान बंद कर घर लौट रहे स्वर्ण व्यवसायी पर अज्ञात अपराधियों ने गोली चला दी। सीने में गोली लगने के बाद उन्हें जीएमसीएच बेतिया लाया गया, जहां इलाज के दौरान हंगामे की स्थिति बन गई। घटना के बाद क्या हुआ...

स्वर्ण व्यवसायी को बदमाशों ने सीने में मारी गोली, GMCH में इलाज को लेकर भड़का हंगामा; मौके पर मची अफरातफरी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: पश्चिम चंपारण के बेतिया में सोमवार देर शाम अपराधियों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. व्यवसायी मनुआपुल स्थित अपनी सोने-चांदी की दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाकर गोली चला दी. गोली उनके सीने में लगी, जिसके बाद स्वजन और ग्रामीण उन्हें इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया लेकर पहुंचे.


घायल व्यवसायी की पहचान सिरिसिया थाना क्षेत्र के गरभुआ गांव निवासी 45 वर्षीय गोविंद साह के रूप में हुई है. वे स्वर्गीय सुरेंद्र साह के पुत्र हैं. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों के साथ उनके स्वजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया.


जानकारी के अनुसार गोविंद साह की मनुआपुल में सोने-चांदी की दुकान है. सोमवार की देर शाम करीब नौ बजे वे दुकान बंद कर बाइक से अपने गांव गरभुआ लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रोककर गोली चला दी. गोली सीधे उनके सीने में लगी.


गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े. कुछ ही देर में घटना की जानकारी स्वजन और ग्रामीणों को भी मिल गई. गंभीर रूप से घायल गोविंद साह को आनन-फानन में इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया लाया गया.


घायल व्यवसायी को रात करीब 9:30 बजे जीएमसीएच की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए एक्स-रे और सीटी स्कैन कराने की सलाह दी, ताकि गोली की स्थिति और अंदरूनी चोट का पता लगाया जा सके.


इसी दौरान घायल की हालत को लेकर अस्पताल में मौजूद स्वजन और ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया. इलाज और जांच को लेकर अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू हो गया. देखते ही देखते इमरजेंसी के आसपास अफरातफरी की स्थिति बन गई.


हंगामे के बीच स्वजन और ग्रामीण घायल गोविंद साह को बिना रेफर कराए निजी एंबुलेंस से अस्पताल से लेकर चले गए. इस दौरान जीएमसीएच परिसर में करीब आधे घंटे तक तनाव और अफरातफरी की स्थिति बनी रही.


सूत्रों के अनुसार, आक्रोशित लोगों ने अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ भी की. इमरजेंसी वार्ड में मौजूद मरीजों, उनके स्वजनों और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच भी इस दौरान भय का माहौल रहा.


घायल व्यवसायी के इलाज के दौरान इमरजेंसी में स्वजन और ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ने की बात सामने आई है. मौके की तस्वीरों में अस्पताल का एक बेड क्षतिग्रस्त हालत में जमीन पर पड़ा दिखाई दिया, जबकि मेडिकल सामग्री और अन्य सामान फर्श पर बिखरा नजर आया.


हालांकि, अस्पताल की संपत्ति को किसने और किन परिस्थितियों में नुकसान पहुंचाया, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.


घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है. गोली चलाने वाले अपराधियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के इलाकों में जानकारी जुटा रही है.