ब्रेकिंग
Bihar News : रिश्तेदार के घर पहुंचे थे सरपंच, निर्माणाधीन छज्जे की सेंट्रिंग टूटी; सरपंच की दर्दनाक मौत✦बाइक लौटाने के विवाद में वार्ड सदस्य की हत्या, पेचकस से गले पर किया वार; आरोपी गिरफ्तार✦प्रशांत किशोर चुनाव जीत गए, मंत्री जी को पता ही नहीं! MLC चुनाव के प्रचार में रामकृपाल यादव का अजीब जवाब, पत्रकारों के सवाल पर हुए असहज✦दुर्गा पूजा में पटना पुलिस का ट्रैफिक पर शिकंजा, बिना हेलमेट पकड़े गए 2163 लोग; एक दिन में 36.23 लाख का चालान✦9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर करती रहीं मां दुर्गा की आराधना, नवरात्र खत्म होते ही 35 वर्षीय महिला की मौत से मचा कोहराम✦Bihar News : रिश्तेदार के घर पहुंचे थे सरपंच, निर्माणाधीन छज्जे की सेंट्रिंग टूटी; सरपंच की दर्दनाक मौत✦बाइक लौटाने के विवाद में वार्ड सदस्य की हत्या, पेचकस से गले पर किया वार; आरोपी गिरफ्तार✦प्रशांत किशोर चुनाव जीत गए, मंत्री जी को पता ही नहीं! MLC चुनाव के प्रचार में रामकृपाल यादव का अजीब जवाब, पत्रकारों के सवाल पर हुए असहज✦दुर्गा पूजा में पटना पुलिस का ट्रैफिक पर शिकंजा, बिना हेलमेट पकड़े गए 2163 लोग; एक दिन में 36.23 लाख का चालान✦9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर करती रहीं मां दुर्गा की आराधना, नवरात्र खत्म होते ही 35 वर्षीय महिला की मौत से मचा कोहराम

Bihar News: रील शूट के दौरान बड़ा हादसा, गंडक नहर में डूबे दो युवक; परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News: पश्चिम चंपारण के बेतिया में रील शूट करने के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। गंडक नहर में दो युवकों के डूबने से उनकी मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने मौके पर...

Bihar News: रील शूट के दौरान बड़ा हादसा, गंडक नहर में डूबे दो युवक; परिजनों में मचा कोहराम
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले में रील बनाने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमवा मझार के समीप गंडक नहर में डूबने से दोनों युवकों की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


मिली जानकारी के अनुसार धर्म कुमार और करण कुमार अपने कुछ दोस्तों के साथ अमवा मझार के पास गंडक नहर किनारे घूमने गए थे। बताया जा रहा है कि सभी युवक मोबाइल से वीडियो और रील बना रहे थे। इसी दौरान धर्म कुमार और करण कुमार नहर के किनारे खड़े होकर वीडियो शूट कर रहे थे। तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और दोनों नहर के गहरे पानी में जा गिरे।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों युवक पानी में गिरते ही तेज बहाव की चपेट में आ गए। साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाते हुए उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी की गहराई और तेज धारा के कारण कोई भी उनके पास नहीं पहुंच सका। देखते ही देखते दोनों युवक पानी में लापता हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर दोनों युवकों की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद घटना की सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस और प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खोजबीन शुरू कर दी गई।


पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और बचाव दल की मदद से कई घंटों तक नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव नहर से बरामद कर लिए गए। शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में मातम पसर गया। मौके पर मौजूद परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।


बताया जा रहा है कि दोनों युवक अपने परिवार के साथ सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि घूमने और रील बनाने के दौरान इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और लोग मृतकों के परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।


मुफस्सिल थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


वहीं मझौलिया के अंचलाधिकारी डॉ. राजीव रंजन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट