ब्रेकिंग
हादसों का दिन गुरुवार: सड़क हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस से 2 मजदूरों ने गंवाई जान'शांति ही मेरा रास्ता है'..हिंसा की कोशिशों पर बोले सोनम वांगचुक, समर्थकों से की गांधीवादी आंदोलन की अपीलधर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच फिर पेपर लीक का मामला आया सामने, केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशानाCAG का बड़ा खुलासा: मनरेगा से लेकर तटबंध तक… बिहार में विकास योजनाओं में लूट, हजारों करोड़ खर्च होने के बावजूद काम नहीं हुआ, जल संसाधन विभाग पर गंभीर सवालमुंगेर-जहानाबाद-बेगूसराय के बाद कटिहार में बवाल: DM-SP ने संभाला मोर्चा, 14 गिरफ्तारहादसों का दिन गुरुवार: सड़क हादसे में 3 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस से 2 मजदूरों ने गंवाई जान'शांति ही मेरा रास्ता है'..हिंसा की कोशिशों पर बोले सोनम वांगचुक, समर्थकों से की गांधीवादी आंदोलन की अपीलधर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच फिर पेपर लीक का मामला आया सामने, केजरीवाल ने पीएम मोदी पर साधा निशानाCAG का बड़ा खुलासा: मनरेगा से लेकर तटबंध तक… बिहार में विकास योजनाओं में लूट, हजारों करोड़ खर्च होने के बावजूद काम नहीं हुआ, जल संसाधन विभाग पर गंभीर सवालमुंगेर-जहानाबाद-बेगूसराय के बाद कटिहार में बवाल: DM-SP ने संभाला मोर्चा, 14 गिरफ्तार

बेतिया में पोल से टकराई बाइक, दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत, एक की हालत नाजुक

बेतिया के लौरिया में तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

बिहार न्यूज
रफ्तार ने ले ली जान
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BETTIAH: बेतिया से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। लौरिया थाना क्षेत्र के मठिया मंगूराहा चौक के समीप गुरुवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। शादी समारोह से लौट रहे तीन युवक तेज रफ्तार बाइक पर सवार थे, तभी अनियंत्रित होकर उनकी बाइक सड़क किनारे बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल लौरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने कुंदन कुमार (26) और प्रिंस कुमार (13) को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल विवेक मांझी (16) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


जानकारी के अनुसार, योगापट्टी थाना क्षेत्र के छोटा चौमुखा गांव निवासी भरत राम के पुत्र रमेश कुमार की शादी में शामिल होने के लिए तीनों युवक सिसई गांव गए थे। देर रात लौटते समय मठिया मंगूराहा चौक के पास बाइक अनियंत्रित होकर सीधे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुंदन और प्रिंस ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


मृतकों में कुंदन कुमार, गामा राम के पुत्र थे, जिनकी शादी इसी वर्ष 13 मार्च को बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करनमया गांव में हुई थी। शादी के महज एक महीने बाद ही उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं अर्जुन राम के पुत्र प्रिंस कुमार कक्षा 7 का छात्र था और अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी असमय मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।


घायल विवेक मांझी, शिवशंकर मांझी के पुत्र हैं, जिनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। लौरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण बाइक की तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

टैग्स