ब्रेकिंग
गोपाल मंडल का JDU पर बड़ा हमला, बेटे के कांग्रेस में शामिल होते ही जनता दल यूनाइटेड को बताया ‘बिचौलियों की पार्टी’✦बिहार में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखी चादरों की बिक्री से मचा हड़कंप, दो फेरीवालों को पुलिस ने दबोचा✦मुंगेर में बड़ी देवी महारानी के दर्शन को उमड़ी भीड़, 1.5 किलोमीटर लंबी कतार✦मुंगेर में सिगरेट के 22,500 खाली डिब्बे बरामद, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी✦नवरात्रि के बीच बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों समेत चार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम✦गोपाल मंडल का JDU पर बड़ा हमला, बेटे के कांग्रेस में शामिल होते ही जनता दल यूनाइटेड को बताया ‘बिचौलियों की पार्टी’✦बिहार में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखी चादरों की बिक्री से मचा हड़कंप, दो फेरीवालों को पुलिस ने दबोचा✦मुंगेर में बड़ी देवी महारानी के दर्शन को उमड़ी भीड़, 1.5 किलोमीटर लंबी कतार✦मुंगेर में सिगरेट के 22,500 खाली डिब्बे बरामद, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी✦नवरात्रि के बीच बिहार में बड़ा हादसा: सोन नदी में डूबने से तीन बच्चों समेत चार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

आदित्य हत्याकांड में अब तक गिरफ्तारी नहीं, सड़क पर उतरे परिजन; शव रखकर किया प्रदर्शन

Bihar Crime News: बेतिया में आदित्य कुमार हत्याकांड को लेकर बुधवार को परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर देखने को मिला। आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव को मुख्य मार्ग पर रखकर प्रदर्शन किया गया, जिससे कई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा...

आदित्य हत्याकांड में अब तक गिरफ्तारी नहीं, सड़क पर उतरे परिजन; शव रखकर किया प्रदर्शन
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: बेतिया में आदित्य कुमार हत्याकांड में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार सुबह मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने बेतिया-चनपटिया मुख्य मार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन किया. कुड़िया कोठी चौक के समीप किए गए प्रदर्शन के कारण मुख्य सड़क पर कई घंटे तक आवागमन बाधित रहा. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों व वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.


परिजनों और ग्रामीणों का आरोप था कि आदित्य कुमार की हत्या को 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक हत्याकांड में शामिल आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों में आक्रोश था. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले में जल्द कार्रवाई करते हुए सभी आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की.


परिजनों ने कहा कि जब तक हत्याकांड में शामिल सभी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. इसी मांग को लेकर परिवार और ग्रामीण शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे.


सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया. सदर एसडीपीओ अजीत कुमार, कुमारबाग थानाध्यक्ष पंकज कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें समझाने का प्रयास किया.


पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को हत्याकांड में आवश्यक कार्रवाई करने और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी रहने का भरोसा दिया. काफी देर तक चली बातचीत के बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए.


इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में शव को अंतिम संस्कार के लिए भेजा गया. शव के सड़क से हटाए जाने के बाद मुख्य मार्ग पर यातायात बहाल कराया गया और कई घंटे से जारी जाम समाप्त हुआ.


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आदित्य कुमार हत्याकांड की जांच जारी है. मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम आवश्यक कार्रवाई कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.