ब्रेकिंग
प्रसव के दौरान महिला की मौत: गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोपभाई की मौत के बाद न्याय की तलाश में संजय झा से मिलने पहुंचे रौशन आनंद, निष्पक्ष जांच की उठाई मांगबिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का तोहफा, सीधी नियुक्ति नियमावली 2026 को कैबिनेट की मंजूरीBihar Cabinet Meeting: CM सम्राट कराएंगे सिंधु दर्शन...प्रति तीर्थयात्री 20 हजार रू भी मिलेगा, सरकार का बड़ा फैसला बिहार में शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा, हेलीकॉप्टर से घूम सकेंगे राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगरप्रसव के दौरान महिला की मौत: गुस्साए परिजनों ने किया सड़क जाम, डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोपभाई की मौत के बाद न्याय की तलाश में संजय झा से मिलने पहुंचे रौशन आनंद, निष्पक्ष जांच की उठाई मांगबिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का तोहफा, सीधी नियुक्ति नियमावली 2026 को कैबिनेट की मंजूरीBihar Cabinet Meeting: CM सम्राट कराएंगे सिंधु दर्शन...प्रति तीर्थयात्री 20 हजार रू भी मिलेगा, सरकार का बड़ा फैसला बिहार में शुरू होगी हेली-टूरिज्म सेवा, हेलीकॉप्टर से घूम सकेंगे राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर

छह महीने पहले उठी थी डोली, अब लौटी अर्थी; नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

Bihar News: बेतिया के इनरवा बाजार में दहेज की मांग को लेकर एक नवविवाहिता की हत्या का आरोप लगा है। परिजनों का कहना है कि शादी के छह महीने बाद महिला की गला दबाकर हत्या की गई और मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश...

छह महीने पहले उठी थी डोली, अब लौटी अर्थी; नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के पश्चिम चंपारण इलाके से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई. महज छह महीने पहले जिस बेटी को माता-पिता ने खुशहाल भविष्य की उम्मीद के साथ विदा किया था, उसकी मौत की खबर से पूरा परिवार सदमे में है. परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की.


मामला इनरवा थाना क्षेत्र के इनरवा बाजार का है. मृतका की पहचान असरफ मियां की 20 वर्षीय पुत्री खुश्बू खातून के रूप में हुई है. खुश्बू की शादी 19 जनवरी 2026 को नेपाल के परसा जिला स्थित श्रीपुर चौकी के पास राधेमाई नगरपालिका निवासी अरबाज आलम के साथ हुई थी.


परिजनों के मुताबिक शादी के शुरुआती दिनों के बाद ही खुश्बू पर दहेज को लेकर दबाव बनाया जाने लगा. आरोप है कि ससुराल पक्ष की ओर से नेपाली बाइक और तीन लाख नेपाली रुपये की मांग की जा रही थी. मांग पूरी नहीं होने पर खुश्बू को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था.


मृतका के परिवार वालों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद को खत्म कराने के लिए कई बार पंचायत भी हुई. करीब छह महीनों में छह बार बातचीत कर मामला सुलझाने की कोशिश की गई, लेकिन ससुराल पक्ष अपनी मांग पर अड़ा रहा. घटना से कुछ दिन पहले भी पंचायत हुई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पाया.


परिजनों का आरोप है कि मंगलवार रात खुश्बू के साथ मारपीट की गई और बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई. इसके बाद शव को फंदे से लटका कर मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.


सूचना मिलने के बाद नेपाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.


मृतका के पिता असरफ मियां ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था. उन्होंने कहा कि कई बार समझौते की कोशिश की गई, लेकिन ससुराल वालों ने उनकी बात नहीं मानी. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.